Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट समर कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में मदनपुर व चेरकी की टीम जीती

समर कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में मदनपुर व चेरकी की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

गया। गया यूथ क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित समर कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैचों में मदनपुर व चेरकी की टीम ने जीत हासिल की।

पहला मैच अरनोदा क्रिकेट एकेडमी एवं उमेश्वरी क्रिकेट क्लब मदनपुर बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मदनपुर की टीम 4 विकेट से मैच को जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच विकास कुमार को दिया गया। वही आज का दूसरा मैच गोल्डन क्रिकेट क्लब चेरकी बाजार एवं प्रिंसिपल क्रिकेट क्लब नारदीगंज के बीच खेला गया जिसमें गोल्डन क्रिकेट क्लब इस मुकाबले को 68 रनों से जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अंकुश यादव को दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
अरुणोदय क्रिकेट क्लब : 134 रन पर 10 विकेट 18 ओवर, सौरव यादव 33 रन, विकास कुमार 4 विकेट मां उमेश्वरी क्रिकेट क्लब मदनपुर : 136 रन पर 6 विकेट, अभिनव कुमार 45 रन, आर्यन 3 विकेट
दूसरा मैच
गोल्डन क्रिकेट क्लब : 188 रन पर 8 विकेट 20 ओवर, शुभम मिश्रा 50 रन, हर्ष वीर जॉनसन दो-दो विकेट प्रिंसिपल क्रिकेट क्लब नारदीगंज : 120 पर 6 विकेट 20 ओवर, मुस्कान वर्मा 31 रन, अंकुश यादव व अरमान खान दो-दो विकेट।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights