27 C
Patna
Saturday, October 19, 2024

Deoghar District Cricket League में मां मनसा रेड विजयी

देवघर, 20 जनवरी। देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही रवि ठाकुर मेमोरियल देवघर जिला सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग Ravi Thakur Memorial Deoghar District Super Division Cricket League में शनिवार को खेले गए मैच में मां मनसा रेड ने साइन वन को 15 से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मां मनसा रेड ने 29.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 194 रन ही बनाये। रिकी शर्मा ने 31 गेंद में 7 चौका और 1 छक्के की मदद से 37 रन, रमीज राजा ने 28 बोल खेल कर 4 चौका और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए।

साइन वन की तरफ राजेश झा ने तीन और सागर ने दो विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइन वन की पूरी टीम 33.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी।

साइन वन की तरफ से शिवम कुमार ने 52 गेंद खेलकर 8 चौक की मदद से 43 रन, सागर ने 32 गेंद खेलकर 6 चौकों की मदद से 34 रन बनाए।

मां मनसा रेड की तरफ से रिकी शर्मा ने तीन और प्रिंस ने दो विकेट लिया।

आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अभिषेक कुमार और सोनू गुप्ता थे और स्कोर की भूमिका में शैलेश कुमार थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights