Home Slider बिहार वीमेंस अंडर-23 क्रिकेट टीम के संभावित प्लेयरों की लिस्ट जारी

बिहार वीमेंस अंडर-23 क्रिकेट टीम के संभावित प्लेयरों की लिस्ट जारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाली वीमेंस अंडर-23 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम के संभावित प्लेयरों की लिस्ट जारी कर दी गई है। प्लेयरों के नामों की घोषणा चयन समिति के चेयरमैन अमित कुमार, सदस्य राजीव रंजन और शिखा सोनिया के द्वारा कर दी गयी गयी है।

चयन समिति के चेयरमैन अमित कुमार ने बताया की दो दिन के ट्रायल के बाद कुल 58 लड़कियों का चयन किया गया है , जिनका निबंधन प्रक्रिया 28 अक्टूबर तक पूरा किया जायेगा। सभी लड़कियों को 28 अक्टूबर को जगजीवन स्टेडियम में सुबह 9 बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। गैर निबंधित खिलाड़ियों को आधारकार्ड/पासपोर्ट/ वोटर कार्ड, कम्पूटर निर्मित जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड , कैंसल चेक, पासपोर्ट साइज़ फोटो और अंतिम शैक्षणिक प्रमाण पत्र (सभी मूल प्रति में और एक-एक छाया प्रति के साथ) लेकर आने का निर्देश दिया गया है। श्री कुमार ने बताया कि सभी खिलाडियों को चार टीम में बांट कर दो दिनों तक मैच अभ्यास कराया जायेगा।

खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है .
1. आर्या सेठ 2. अपूर्वा कुमारी 3. अंशु अपूर्वा 4. आराध्या राज (विकेट कीपर), 5. दीपा कुमारी 6. हर्षिता भारद्वाज 7. प्रियंका कुमारी 8. निवेदिता भारती 9. संध्या वर्मा (विकेट कीपर)10. शिखा भारती (विकेट कीपर)11. शिखा सिंह 12. सोनी कुमारी 13. तेजस्वी 14. अमीषा कुमार अंशु 15. डॉली कुमारी 16. कीर्ति कुमारी 17. मिल्की कुमारी 18. इशिका रंजन 19. प्रीति कुमारी 20. रोहिणी राज 21. श्रुति गुप्ता 22. रचना सिंह 23. प्रगति सिंह 24. याशिता सिंह 25. प्रीति कुमारी (बक्सर)26. पूजा कुमारी 27. रिशिका किंजल 28. शालू सिंह राठौर 29. अंशिका राज 30. कुमारी शिवानी 31. शोभना साकेत 32. विशालाक्षी 33. अंकिता कुमारी 34. स्वीटी कुमारी 35. दिव्या दीप 36. सपना कुमारी 37. अपराजिता कश्यप 38. रूपा कुमारी 39. सलोनी कुमारी 40. कुमारी निष्ठां 41. कोमल कुमारी 42. शैलजा सत्या 43. मानशी कश्यप 44. रचना कुमारी ओझा 45. श्वाती कुमारी घोष 46 . बेबी रोजी 47. अनन्या राज 48. निकिता शर्मा 49. पूजा कुमारी 50. ममता कुमारी पटेल 51. निधि कुमारी 52. प्राची रंजन 53. खुशबू कुमारी अकेला 54. साक्षी जायसवाल 55. उषा कुमारी 56. राज लक्ष्मी 57. कोमल कुमारी (विकेट कीपर) 58. मुस्कान कुमारी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights