Friday, June 20, 2025
Home बिहारफुटबॉल ऑनलाइन हैं बिहार के राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी दिवाकर और नवीन

ऑनलाइन हैं बिहार के राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी दिवाकर और नवीन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार के दो राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी पटना के दिवाकर कुमार और पश्चिम चंपारण के नवीन उत्पल देश के उन सक्रिय राष्ट्रीय निर्णायकों में शामिल हैं जो अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा चलाये जा रहे ऑनलाइन रेफरी टेस्ट में शामिल हैं। देश भर में 196 राष्ट्रीय रेफरी हैं जिनमें से 80 एक्टिव रेफरी हैं। इनमें बिहार राज्य के दो रेफरी शामिल हैं।

कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण पिछले दो सप्ताह से पूरा देश लॉकडाउन में है जिससे भारत में खेलों की सभी गतिविधियां ठप हैं। ऐसे में भारत के फुटबॉल रेफरी ने भी खुद को घरों मेंैद कर रखा है। इनके कौशल में कोई गिरावट नहीं हो, इसको ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने देश के राष्ट्रीय रेफरी (ग्रेड एक और दो) के लिए ऑनलाइन सक्रियता बढ़ाते हुए ऑनलाइन टेस्ट शुरू किया है जो पिछले दो सप्ताह से चल रहा है। यह प्रक्रिया सप्ताह में चार दिन चलता है।

इस संबंध में पटना के राष्ट्रीय रेफरी दिवाकर कुमार ने बताया कि महासंघ की रेफरी बोर्ड टेस्ट के दिन सुबह में संदेश भेज देता है कि किस समय टेस्ट होना है। हमलोग निर्धारित समय पर तैयार रहते हैं और लिंक भेज दिया जाता है। ऑनलाइन टेस्ट शुरू होते ही रेफरी से संबंधित प्रश्नों का सेट मिल जाता है। अमूमन 15 मिनट में 20 प्रश्नों का उत्तर दियाेदेना होता है।

समय खत्म होते ही लिंक पर रिजल्ट भी आ जाता है। इस तरह से प्रश्नों (त्रिविया) के उत्तर से हासिल अंक या ग्रेड संबंधित रेफरी के खाते में जमा होता है। ग्रेडेशन इसी आधार पर तय होता है। बाद में योग्य रेफरी ही अगले सत्र में एक्टिव रेफरी के पैनल में बने रहते हैं।
सभी राष्ट्रीय रेफरी का एक व्वाट्सअप ग्रुप है और इसके माध्यम से सभी टेस्ट और काम हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इन्हीं रेफरी को फीफा मैच और राष्ट्रीय और आई-लीग मैचों में पोस्टिंग मिलती है। इन रेफरी का ताजा टेस्ट बृहस्पतिवार 9 अप्रैल को रात आठ बजे भी हुआ है। दिवाकर ने बताया बताया कि ऑनलाइन टेस्ट की प्रक्रिया तब तक बनी रहेगी जबतक देश में इस तरह के हालात बने रहेंगे।

रेफरी क्लासेज में भी शामिल हैं राज्य के 50 निर्णायक
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की तर्ज पर बिहार फुटबॉल संघ के रेफरी बोर्ड भी अपनी ओर से राज्य के अपने 50 रेफरियों का ऑनलाइन क्लासेज करा रहा है। साथ ही इनके टेस्ट भी हो रहे हैं। बिहार रेफरी बोर्ड के प्रमुख सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को व्हाट्सअप पर पहले टेस्ट और फिर क्लास चलता है। रिजल्ट भी तुरंत मिलता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights