Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट Lakhisarai District Cricket League दिसंबर के पहले सप्ताह से

Lakhisarai District Cricket League दिसंबर के पहले सप्ताह से

by Khel Dhaba
0 comment

लखीसराय, 5 नवंबर। लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव जय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को लखीसराय जिला क्रिकेट संघ लखीसराय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अंकुश कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें लखीसराय जिला क्रिकेट से संबंधित कई निर्णय लिए गए। लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा संचालित सत्र 23-24 के लिए जिला क्रिकेट लीग को प्रारंभ करने एवं प्लेयर रजिस्ट्रेशन, क्लब हस्तांतरण आदि पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और यह 25 नवंबर तक चलेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में जिला लीग मैच की शुरुआत की जाएगी।

वैसे खिलाड़ी जो जिला के विरुद्ध अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए गए हैं या उनके सहयोगी उन्हें अपना पक्ष रखने का एक अवसर दिया गया था। बाबजूद सुधरने के वे लोग संस्था विरोधी गतिविधियों में शामिल ही रहे और ना ही जिला क्रिकेट संघ के द्वारा दिये गये समय पर भविष्य में गलती ना करने का शपथ पत्र भी जमा नही किया। विशेष जानकारी के लिए लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में सम्पर्क करें। प्रबंध समिति की बैठक में लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अंकुश कुमार,उपाध्यक्ष वीरेंद्र राउत, सचिव जयशंकर प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव बबलू कुमार, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार, ऋषभ वत्स उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights