Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट नाइटराइडर्स Begusarai Premier League के फाइनल में

नाइटराइडर्स Begusarai Premier League के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
Begusarai Premier League

बेगूसराय। बेगूसराय नाइटराइडर्स की टीम स्थानीय गांधी स्टेडियम में चल रही बेगूसराय प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच गई है। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बेगूसराय नाइटराइडर्स ने बरौनी सुपर किंग को 36 रनों से पराजित किया। बेगूसराय नाइट राइडर्स के युवराज बने मैन ऑफ द मैच।

बेगूसराय नाइट राइडर्स के कप्तान सुमित ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 185 रन बनाए। बेगूसराय नाइटराइडर्स की ओर से युवराज ने शानदार 67 रन और आदित्य ने 61 रन बनाए। बरौनी सुपर किंग की ओर से मोहित ने 2 विकेट और बासुदेव प्रसाद ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बरौनी सुपर किंग की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन बनाए। बरौनी सुपर किंग की ओर से विश्वजीत गोपाला ने 45 रन बनाए और अतुल प्रकाश ने 21 रन बनाए। बेगूसराय सुपर किंग की ओर से कप्तान सुमित ने 3 विकेट और अमित ने 2 विकेट प्राप्त किया। इसके उपरांत बेगूसराय नाइटराइडर्स की टीम ने बरौनी सुपरकिंग को 36 रनों से पराजित कर बेगूसराय प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचा।

बेगूसराय नाइट राइडर्स के युवराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन, मृत्युंजय कुमार वीरेश, रवि भूषण सहनी, राजीव रंजन कक्कू, रणवीर कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इस मैच के मुख्य अंपायर नीतीश कुमार और अनिकेत मोरिया थे ऑनलाइन स्कूल के रूप में रामकुमार थे। कल बीपीएल का दूसरा सेमीफाइनल मैच नौला और बलिया ब्लास्टर के बीच खेला जाएगा।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights