Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग में केएनसीसी जीता

पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग में केएनसीसी जीता

वाईसीसी को 77 रन से किया पराजित, विक्की चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 फरवरी। प्रखर ज्ञान (66 रन) और दिवाकर कुमार (66 रन) के अर्धशतकों और विक्की आनंद (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर केएनसीसी ने अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जीत हासिल की। केएनसीसी ने वाईसीसी को 77 रन से पराजित किया। विक्की आनंद (14 रन, 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच का सार

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस केएनसीसी ने जीता और निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट पर 244 रन बनाये। जवाब में वाईसीसी की टीम 32.1 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन बना कर 166 रन ही बना सकी। एक बैटर ने बैटिंग नहीं की।

केएनसीसी की पारी

केएनसीसी की पारी की शुरुआत ठीक नहीं रही। सलामी बैटर अनमोल कुमार बोनी मात्र 5 रन बना कर आउट हो गए। इसके बाद सलामी बैटर सिमुख को प्रखर ज्ञान का साथ मिला और दोनों के बीच 78 रन की साझेदारी हुई। सिमुख 67 गेंद में 5 चौकों की मदद से 43 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद प्रखर ज्ञान और दिवाकर ने मिल कर पारी को बढ़ाया और मध्यक्रम में सूर्य प्रकाश, विक्की आनंद का भी साथ मिला और टीम का स्कोर निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट पर 244 रन पहुंचा। प्रखर ज्ञान ने 74 गेंद में 7 चौकों की मदद से 66, दिवाकर ने 52 गेंद में 3 चौका व 6 छक्का की मदद से 66,सूर्यप्रकश ने 29 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 24 और विक्की आनंद ने 9 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 14 रन बनाये।

वाईसीसी की ओर से प्रिंस दूबे ने 36 रन देकर 4, प्रतीक सिन्हा ने 30 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

वाईसीसी की पारी

वाईसीसी की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बैटर धनंजय कुमार सिंह और प्रियांशु कुमार ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। धनंजय अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। 49 रन के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद प्रियांशु का विकेट गिरा पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद वाईसीसी की पारी लड़खड़ा गई और 32.1 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन ही बन पाया। अनुराग राणा ने 15, अनिमेष राज ने 17,विनीत कुमार ने 15 रन बनाये।

केएनसीसी की ओर से विक्की आनंद ने 27 रन देकर 4,अक्षत मिश्रा ने 16 रन देकर 2, शुभम सिंह और अक्ष ने 1-1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

केएनसीसी : 244/5 (40 ओवर), सिमुख 43, प्रखर ज्ञान 66, दिवाकर कुमार 66, सूर्य प्रकाश 24, विक्की आनंद 14, प्रिंस दुबे 4/36, प्रतीक सिन्हा 1/30

वाईसीसी : 167/9 (32.1 ओवर),धनंजय कुमार सिंह 49, प्रियांशु कुमार 50, अनुराग राणा 15, अनिमेष राज 17, बिनीत कुमार 15, विक्की आनंद 4/27,अक्षत मिश्रा 2/16,
शुभम सिंह 1/37, अक्ष 1/24

इन्हें भी पढ़ें :
गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब के 100 वर्ष, महिला फुटबॉल टूर्नामेंट और सम्मान समारोह
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : जहानाबाद ने लगाई जीत की हैट्रिक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सचिन कुमार सिंह का ऑलराउंड प्रदर्शन
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : भागलपुर के भानु का हरफनमौला प्रदर्शन
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : अररिया के अमन का जलवा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights