Friday, February 27, 2026
Home Slider किशनगंज : एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से यंग स्टार माछमारा विजयी

किशनगंज : एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से यंग स्टार माछमारा विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

किशनगंज। किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग 2021- 22 के अंतर्गत शुक्रवार को 15वां मुकाबला यंग स्टार क्रिकेट क्लब माछमारा बनाम सनराइज जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया।

सनराइज जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 88 रन बनाए। नकुल ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन, मासूम ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन, शब्बीर ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाए।

यंग स्टार ओर से हेमंत ने 3.4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट, रितिक ने 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट एवं अनीश ने 4 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। विकास पासवान ने 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 38 रन, तरुण ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन, हेमंत ने 15 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 13 रन बनाए।

सनराइज जूनियर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोहेल ने 2 ओवर में 11 रन देकर एक विकेट, नकुल ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

 तीन विकेट एवं 13 रन नाबाद बनाने वाले यंग स्टार माछ मारा के हेमंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच हेमंत को जिले के कॉमेंटेटर एवं क्रिकेट प्रेमी इरशाद आलम के हाथों मेडल पहनाकर हौसला अफजाई की गई। आज के अंपायर थे फैजल खान एवं तारकेश्वर पोद्दार स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मैन हैवीट।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights