Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन बेगूसराय की शानदार जीत

बेगूसराय प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन बेगूसराय की शानदार जीत

बखरी अचीवर्स को 50 रनों से हराया, हर्ष वर्मा बने मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 5 जनवरी। बेगूसराय प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-9 के तहत सोमवार यानी 5 जनवरी को स्थानीय गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन बेगूसराय ने बखरी अचीवर्स को 50 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला किंग्स इलेवन बेगूसराय बनाम बखरी अचीवर्स के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। टीम की ओर से जयंत गौतम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं सुमित ने 17 रनों का योगदान दिया।
बखरी अचीवर्स की ओर से गेंदबाजी में सोनू ने 3 विकेट और अनुराग ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बखरी अचीवर्स की टीम किंग्स इलेवन बेगूसराय की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 15वें ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रोहन ने सर्वाधिक 40 रन, जबकि उत्कर्ष ने 16 रनों का योगदान दिया।

किंग्स इलेवन बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी में हर्ष वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा हर्ष और राहुल ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। शानदार गेंदबाजी के लिए हर्ष वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल संयोजक निराला कुमार एवं विवेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
मैच में मुख्य निर्णायक के रूप में अबू बकर और विश्वजीत कुमार, ऑनलाइन स्कोरर के रूप में राम कुमार तथा उद्घोषक के रूप में शिवम कुमार उपस्थित रहे।

बीपीएल के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दी कि 6 जनवरी 2026 को अगला मुकाबला बेगूसराय चैलेंजर्स बनाम बलिया ब्लास्टर्स के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights