Monday, June 9, 2025
Home Slider Khelo India Youth Games : बिहार की दुर्गा ने जीता 1500 मीटर का स्वर्ण

Khelo India Youth Games : बिहार की दुर्गा ने जीता 1500 मीटर का स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

पटना , 25 जनवरी 2024। तमिलनाडु में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023-24 के 1500 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में बिहार की बेटी दुर्गा मुर्मु ने स्वर्ण पदक जीत बिहार को गौरवान्वित किया है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही दुर्गा ने 4:29:22 मिनट में दौड़ पूरी कर के पिछला रिकार्ड तोड़ते हुए खेलो इंडिया गेम्स का नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। अब इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है कि बिहार के लड़के लड़कियां खेल में भी ना सिर्फ पदक जीत रहीं हैं बल्कि नए नए राष्ट्रीय रिकार्ड भी बनाए जा रहे हैं।

आगे श्री शंकरण ने कहा कि पिछले दो वर्षों से दुर्गा को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा हर सुविधा के साथ पाटलिपुत्र खेल परिसर में ही प्रशिक्षित किया जा रहा था जिसका सकारात्मक परिणाम आज दुनिया के सामने है।

दुर्गा द्वारा बिहार को गौरवान्वित करने वाली इस स्वर्णिम जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार के खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण और निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज ने दुर्गा को ढेरों बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights