पटना, 24 जनवरी। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में चल रही छठी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार की दुर्गा मूर्मू ने 1500 मीटर के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दुर्गा मूर्मू बिहार की जमुई जिला की रहने वाली हैं।

दुर्गा मूर्मू ने 4 : 29.22 समय निकाल कर फाइनल में प्रवेश किया। दुर्गा मूर्मू फाइनल में एक नंबर पर है। दुर्गा मूर्मू ने मीट रिकॉर्ड भी तोड़ा। इस इवेंट का मीट रिकॉर्ड अभी तक स्नेहा के नाम जो गुवाहाटी में बना था। स्नेहा का मीट रिकॉर्ड 4:35.45 का है।
राजस्थान की मुस्कान (4:33.95) ने भी फाइनल में प्रवेश किया।

