Sunday, November 16, 2025
Home Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games 2025 LIVE : सीएम नीतीश कुमार ने कहा-बिहार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है

Khelo India Youth Games 2025 LIVE : सीएम नीतीश कुमार ने कहा-बिहार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है

नीतीश कुमार ने किया खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार, उद्घाटन समारोह शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

 पटना, 4 मई। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शानदार आगाज अब से कुछ ही देर में होने वाला है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण के तहत बिहार के पांच जगहों पटना, नालंदा का राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय शहर में इसके इवेंट आयोजित होंगे। देशभर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 10 हजार खिलाड़ी, प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ और तकनीकी विशेषज्ञ इस खेल का हिस्सा होने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने स्टेडियम में घूम कर खिलाड़ियों और दर्शकों का अभिवादन स्वीकर किया।

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने मुख से बिहार के इतिहास का बखान कर सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को अपने को कसौटी पर उतारने के लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा मैच मिले। खेलो इंडिया के तहत यह सुविधा भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। देश भर में पूरे साल खेलों का आयोजन चलता रहता है।

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आगे बढ़ने में उन्होंने मेहनत कम नहीं की पर उनके बढ़ने में सबसे बड़ा योगदान मैचों का है। उन्होंने बहुत मैच खेले हैं और वह आगे बढ़े।

भारत 2036 में ओलंपिक का आयोजन कराना चाहती है। हम लोग प्रतिभाओं की खोज में लगे हैं। स्कूल लेवल पर भी हमारे आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेपक टाकरा, पिचंक सिलाट, लॉन बॉल जैसे खेल में खिलाड़ी आगे आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का जोर भारत में खेल सरंचनाओं के विकास पर है। सरकार द्वारा बजट का भी इजाफा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार खेल के विकास करने में आगे है। बिहार के गांवों में खेल सरंचनाओं को बढ़ रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार के खेलों के विकास में गति प्रदान करेगा।

खेल में खिलाड़ी को फायदा नहीं होता है। इससे कई रोजगार निकलते हैं। कोच से लेकर इवेंट मैनेजर तक रोजगार इस क्षेत्र में हैं। एक स्टेडियम केवल मैच का मैदान नहीं यह रोजगार का केंद्र बन गया है।

उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में खेल भावना की जरुरत है। उन्होंने कहा कि टीम भावना से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

उन्होंने बिहारी व्यंजनों की तारीफ करते हुए एथलीटों को कहा कि लिट्टी-चोखा और मखाना का आप जरूर चखें।

-बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सबों का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस इवेंट का उद्घाटन करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से इस गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की मेजबानी करना हम सभी बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है। बिहार के पांच शहरों में किया जा रहा है। हमने पटना, गया और राजगीर की तैयारियों का जायजा लिया है। सारी जगहों में व्यवस्था काफी अच्छी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। अब इसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। इससे काम और तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि मेडल लाओ, नौकरी पाओ देने का स्कीम चल रहा है। 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी है। राजगीर में खेल विश्वविद्यालय खुल चुका है। खेल के विकास के लिए बिहार सरकार ने खेल का अलग विभाग बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल का विकास तेजी से हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बिहार के हर क्षेत्र में विकास करने के लिए राशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर इस बात को दोहराई कि बीच में एनडीए से अलग हो गए थे पर अब हम अलग नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हम सदा एनडीए के साथ जुड़े रहेंगे।

भारत सरकार के खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आज हमें खुशी है कि बिहार ज्ञान और विज्ञान की भूमि है। यहां से शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं निकली हैं। बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढा रहा है। देश के विकास में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार अब खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। इतने बड़े इवेंट का बिहार में आयोजन होना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए खेलो इंडिया की सीरीज आयोजित की जा रहा है। देश के खिलाड़ियों को खेलने का बेहतर प्लेटफॉर्म मिले। उन्हें बेहतर ट्रेनिंग मिले। यह सारी सुविधाएं खेलो इंडिया के तहत उपलब्ध करा रहा है। भारत ने 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की ओर कदम बढ़ा दिया है। हमने ओलंपिक की मेडल में छलांग लाने के लिए कदम बढ़ाया है जिसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन करा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को सच करने में कदम बढ़ा दिया है।

खेल में कोई हारता नहीं। जीतने वाले भी खुश रहते हैं पर हारने वाले सीखते हैं। उन्होंने भाग ले रहे सभी एथलीटों को जीत की शुभकामनाएं दी।

-बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बड़े आयोजनों के लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में खेल सरंचनाओं का विकास हुआ है। अब शहर ही नहीं गांवों में खेल का विकास किया जा रहा है। नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध राज्य बनाने में पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स से हमें संदेश लेते हुए खेल में अपने बच्चों को भेजें। उन्होंने कहा कि जिस तरह वैभव सूर्यवंशी जैसी प्रतिभा बिहार से निकली है ठीक उसी तरह हर खेलों में प्रतिभाएं निकलें।

-बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार ने कहा कि अब बिहार के खेल के क्षेत्र में भी विकास के पथ पर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि खेल में जो भावना है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। यहां आये एथलीटों व अतिथियों का बिहारवासियों की ओर से स्वागत है।

सबों का स्वागत बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया। उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार में खेल का विकास काफी तेजी से हो रहा है। खेल मंत्री से सबों को स्मृति चिह्न देकर अभिवादन किया।

बता दें कि प्रतियोगिता में कुल 27 तरह के मुकाबले होने हैं। इस खेल आयोजन का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से अपना संबोधन देंगे।  इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित होंगे।

 

खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह का मुख्य आयोजन पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हो रहा है। 4 मई से 15 मई तक बिहार के पटना, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय में हो रहे इस आयोजन में देश के 8500 से ज्यादा खिलाड़ी और 1500 टेक्निकल स्टाफ इसमें शामिल हो रहे हैं। बता दें कि 28 खेल विधाओं में बिहार के पांच जिलों के 14 वेन्यू में ये प्रतियोगिताएं हो रही हैं।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights