Friday, June 20, 2025
Home Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games 2025 : तैराकी में कर्नाटक का दबदबा

Khelo India Youth Games 2025 : तैराकी में कर्नाटक का दबदबा

चार स्वर्ण पदक अपने नाम किया, पदक तालिका में टॉप पर पहुंचा

by Khel Dhaba
0 comment

गया, 5 मई। महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े ने सोमवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में लड़कियों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि कर्नाटक ने सात में से चार स्वर्ण पदक जीतकर तरणताल में दबदबा कायम करते हुए तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

कृष सुकुमार ने लड़कों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा को 1:06.39 सेकंड में जीतने के साथ ही कर्नाटक का पहला स्वर्ण अपने नाम किय। लड़कियों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा राज्य की मानवी वर्मा 1:18.30 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर रही। उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में 28.87 सेकेंड में जीत दर्ज कर दिन में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

कर्नाटक के लिए चौथा स्वर्ण श्री चरणी तुमू ने जीता। उन्होंने अपनी टीम की साथी अदिति मुले और महाराष्ट्र की हेगड़े को पछाड़ते हुए लड़कियों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा 9:22.29 सेकंड में जीती।

तैराकी में दिन के दो अन्य स्वर्ण पदक केरल के एस अभिनव (लड़कों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 1:55.32 सेकंड) और असम के जनंजय ज्योति हजारिका (लड़कों की 50 मीटर बटरफ्लाई, 24.98 सेकंड) ने जीते।

तैराकी के पदक विजेता

बालक 200 मीटर फ्री स्टाइल
स्वर्ण-अभिनव एस (‌केरल, 1:55.32)
रजत-दक्षन एस (कर्नाटक, 1:55.59)
कांस्य- गोटी एस कुमार यादव (आंध्रप्रदेश, 1:55.89)
बालक 200 मीटर फ्री स्टाइल
स्वर्ण-अदिति सतीश हेगडे (महाराष्ट्र, 2:09.51)
रजत-तितिक्षा रावत (दिल्ली, 2:09.58)
कांस्य-शुभ्रांशिनी प्रियदर्शनी (असम, 2:12.99)
बालक 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
स्वर्ण-कृष सुकुमार (कर्नाटक, 1:06.39)
रजत-शौर्य झोयप्पा ओआर (कर्नाटक, 1:06.84)
कांस्य : शुभम जोशी (महाराष्ट्र, 1:06.85)
बालिका 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
स्वर्ण-मानवी वर्मा (कर्नाटक, 1:18.30)
रजत-समीरा मेहरोत्रा (महाराष्ट्र, 1:18.72)
कांस्य-जरा सोमशेखर बकशी (महाराष्ट्र,1:19.84)
बालक 50 मीटर बटर फ्लाई
स्वर्ण-जंजोय ज्योति हजारिका (असम, 24.98)
रजत-चिंथान एस शेट्टी (कर्नाटक, 25.26)
कांस्य-वेदांत संतोष तांडले (महाराष्ट्र, 25.62)
बालिका 50 मीटर बटर फ्लाई
स्वर्ण-मानवी वर्मा (कर्नाटक, 28.87)
रजत-चरिता फनिंद्रनाथ (कर्नाटक, 29.21)
आर प्रसाद राजदनया (महाराष्ट्र, 29.31)
बालिका 800 मीटर फ्री स्टाइल
स्वर्ण-श्री चरणनी टुमु (कर्नाटक, 9:22.29)
रजत-अदिति एन मुलय (कर्नाटक, 9:25.51)
कांस्य-अदिति सतीश हेगडे (महाराष्ट्र, 9:28.20)

Also Read : 

khelo india youth games 2025 kabaddi : बालक वर्ग में बिहार की गोवा पर शानदार जीत
Khelo India Youth Games 2025 : खो-खो स्पर्धा के दोनों वर्गों में हारा बिहार
Khelo India Youth Games 2025 : वॉलीबॉल में यूपी, राजस्थान और गुजरात जीते

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights