पटना, 5 मई। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की जूडो स्पर्धा सोमवार से पटना के ज्ञान भवन में शुरू हो गई। लद्दाख में जन्मी और एनसीओई (राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र) गांधीनगर में प्रशिक्षित जूडोका स्टैनजिन दीचन (63 किग्रा वर्ग) और गार्गी टोकस (40 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर दिल्ली की पदक तालिका में जगह पक्की की।
पहले दिन पुरुष वर्ग में 63 और 81 किलोग्राम में स्पर्धाएं हुईं। वहीं महिला वर्ग में 40 और 63 किलो में खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया।
पुरुष वर्ग के 50 किलोग्राम में चंडीगढ़ के संयम चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश के चिंटू को रजत और पंजाब के रघु मिश्रा को कांस्य पदक मिला। एक और कांस्य पदक चंडीगढ़ के विवेक कुमार के नाम रहा।
81 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान के अश्विन भारद्वाज ने स्वर्ण, हरियाणा के भाव्या ने रजत और गुजरात के पारेख और दिल्ली के पार्थ दाहिया ने कांस्य पदक हासिल किया।
महिला वर्ग में 40 किलोग्राम में दिल्ली की गार्गी तोकस और 63 किलोग्राम में सतन दैचन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
40 किलोग्राम वर्ग में गुजरात की सर्वैया दिव्यावेन ने रजत और दिल्ली की पलक शर्मा और राजस्थन की तान्या राठौर ने कांस्य पदक जीता।
63 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली की स्टैनजिन दीचन ने स्वर्ण पदक जबकि मणिपुर की अथोइबी यांगलेम ने रजत पदक जीता। मणिपुर खुयेनथेम देवी और हरियाणा की लवनीत ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों को बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता अजय कुमार और एम. मलार विजी , अपर पुलिस महानिदेशक -सह -निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर ने पुरस्कृत किये।
Also Read :
khelo india youth games 2025 kabaddi : बालक वर्ग में बिहार की गोवा पर शानदार जीत
Khelo India Youth Games 2025 : खो-खो स्पर्धा के दोनों वर्गों में हारा बिहार
Khelo India Youth Games 2025 : वॉलीबॉल में यूपी, राजस्थान और गुजरात जीते
राजस्थान ने जीता Khelo India Youth Games 2025 का पहला स्वर्ण
Khelo India Youth Games 2025 : तैराकी में कर्नाटक का दबदबा