पटना, 29 अप्रैल। बिहार की धरती पर पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की फुटबॉल स्पर्धा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। मेजबान बिहार बालिका वर्ग में पूल ए जबकि बालक वर्ग में पूल बी में है।
बालिका वर्ग में बिहार अपने विजयी अभियान की शुरुआत 5 मई तमिलनाडु के खिलाफ खेल कर करेगा। बालक वर्ग के मुकाबले 6 मई से शुरू होंगे। बिहार अपना पहला मैच मिजोरम के खिलाफ खेलेगा।
बालिका वर्ग के लीग मुकाबले 5, 7 और 9 मई को खेले जायेंगे। 10 मई आराम का दिन होगा। 11 मई को सेमीफाइनल होगा जबकि 13 मई को फाइनल खेला जायेगा।
बालक वर्ग के लीग मुकाबले 6, 8 और 10 मई को खेले जायेंगे। 11 मई को आराम का दिन होगा। 12 मई को सेमीफाइनल होगा जबकि 14 मई को फाइनल खेला जायेगा।
फुटबॉल स्पर्धा की मेजबानी बेगूसराय जिला कर रहा रहा है। बेगूसराय में यमुना भगत कॉम्प्लेयक्स और आईओसीएल बरौनी के ग्राउंड पर खेले जायेंगे। प्रतिदिन चार मुकाबले खेले जायेंगे यानी दो ग्राउंड पर दो-दो मुकाबले। दो सुबह के सत्र में दो शाम के सत्र में। सुबह के सत्र में मैच सुबह 7 बजे से जबकि शाम के सत्र में चार बजे से मैच शुरू होगा।
बालिका वर्ग
ग्रुप ए : झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार।
ग्रुप बी : आंध्रप्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, दिल्ली।
शेड्यूल : बालिका वर्ग
5 मई
झारखंड बनाम राजस्थान
तमिलनाडु बनाम बिहार
आंध्रप्रदेश बनाम मणिपुर
हरियाणा बनाम दिल्ली
7 मई
राजस्थान बनाम तमिलनाडु
बिहार बनाम झारखंड
मणिपुर बनाम हरियाणा
दिल्ली बनाम आंध्रप्रदेश
9 मई
झारखंड बनाम तमिलनाडु
राजस्थान बनाम बिहार
आंध्रप्रदेश बनाम हरियाणा
मणिपुर बनाम दिल्ली
11 मई
सेमीफाइनल
13 मई
फाइनल
Also Read : Khelo India Youth Games 2025 : खो-खो में बिहार का पहला मैच पंजाब व यूपी के खिलाफ
बालक वर्ग
पूल ए : ओड़िशा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़।
पूल बी : बिहार, दिल्ली, मिजोरम, झारखंड।
6 मई
ओड़िशा बनाम पश्चिमी बंगाल
मेघालय बनाम चंडीगढ़
बिहार बनाम मिजोरम
दिल्ली बनाम झारखंड
Also Read : Khelo India Youth Games 2025 Hockey : पहले दिन बिहार की कर्नाटक व ओड़िशा से टक्कर
8 मई
पश्चिम बंगाल बनाम चंडीगढ़
ओड़िशा बनाम मेघालय
मिजोरम बनाम दिल्ली
झारखंड बनाम बिहार
10 मई
पश्चिम बंगाल बनाम मेघालय
चंडीगढ़ बनाम ओड़िशा
बिहार बनाम दिल्ली
मिजोरम बनाम झारखंड
सेमीफाइनल
12 मई
फाइनल
14 मई।
Also Read : khelo india youth games 2025 bihar : कौन खेल किन शहरों में किन तिथियों में किये जायेंगे आयोजित