Saturday, June 21, 2025
Home Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games 2025 : फुटबॉल स्पर्धा में बिहार की चुनौती खत्म

Khelo India Youth Games 2025 : फुटबॉल स्पर्धा में बिहार की चुनौती खत्म

बालक वर्ग में दिल्ली पर जीत के बाद बिहार बाहर, झारखंड दोनों वर्गों के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 10 मई। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की फुटबॉल स्पर्धा में बिहार की खिताबी दौड़ समाप्त हो गई। शनिवार को बालक टीम दिल्ली के खिलाफ जीत जरूर हासिल की पर यह जीत उसके काम नहीं आ सकी। बालिका टीम पहले ही बाहर हो चुकी है।

 

बिहार का यह ग्रुप बी का अंतिम मैच था जिसमें दिल्ली पर 2-1 से जीत दर्ज की। बिहार इससे पहले के दोनों मैचों में हार चुका है। हालांकि दिल्ली ने घनश्याम शर्मा के 15वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त ले ली, लेकिन चार मिनट बाद ही डेनियल चारू ने गोलकर बिहार को बराबरी पर ला दिया। मेजबान को जीत दिलाने वाला गोल खेल के 74वें मिनट में गोविंद लामा ने किया।

ग्रुप बी के एक अन्य मैच में झारखंड ने मिजोरम को 4-2 से हरा दिया। इससे पहले सुबह के सत्र में खेले गये ग्रुप ए के मैचों में ओडिशा ने चंडीगढ़ को 1-0 से और मेघालय ने बंगाल को 3-1 से हराया।

 

बालक वर्ग के ग्रुप ए से ओडिशा और मेघालय ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ग्रुब बी से झारखंड और मिजोरम ने अंतिम चार में स्थान बनाया। इस ग्रुप में दिल्ली तीसरे और बिहार चौथे स्थान पर रहा।

 

बालिका वर्ग में झारखंड, तमिलनाडु, हरियाणा और मणिपुर पहले ही सेमीफाइनल में स्थान बना चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights