रांची। पहली बार खेलो इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय जूनियर व सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 2023 की मेजबानी झारखंड की राजधानी रांची में की जा रही है। यह प्रतियोगिता 16 जनवरी से 19 जनवरी तक होगी। दोनों टीमों के विजेता बालिका टीमों को 12 लाख रुपए का नगद पुरस्कार राशि दिया जाएगाl
जूनियर बालिका टीम के हेतु
प्रथम पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹275000/-
द्वितीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹175000/-
तृतीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-
व चतुर्थ पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-
सब-जूनियर बालिका टीम हेतु
प्रथम पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹275000/-
द्वितीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹175000/-
तृतीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-
व चतुर्थ पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-
नगद पुरस्कार राशि 12 लाख रुपये को छोड़कर उ क्त दोनों जूनियर व सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन में अनुमानित लगभग 25 लाख 93 हजार 2 सौ 40 रुपये का खर्च होना हैl जिसमें से खेलकूद युवाकार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय खो-खो महासंघ के माध्यम से 05 लाख रुपये का सहयोग राशि आयोजन हेतु देंगेl
भारतवर्ष के खेल जगत में अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों को जोड़ने/भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण को अत्यधिक मजबूती प्रदान करने के मुख्य उद्देश्य से खेलकूद एवं युवाकार्य मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय खो-खो महासभा के निर्देशानुसार तथा खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड सरकार व झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वधान में दिनांक 16 जनवरी से 19 जनवरी तक मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स अवस्थित अल्बर्ट एक्का खो-खो स्टेडियम, होटवार, रांची के प्रांगण में प्रथम बार खेलो इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय जूनियर व सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है उक्त प्रतियोगिता में विगत दिनों हुए 42वी जूनियर व 32वी सब-जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2022 के सर्वश्रेष्ठ विभिन्न बारह-बारह राज्यों के 24 बालिका टीम भाग लेंगे एक टीम में 15 बालिका खिलाड़ी, एक कोच, एक मैनेजर, एक राज्य टीम प्रमुख प्रबंधक होंगे तथा उक्त प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभिन्न राज्यों के 60 तकनीकी पदाधिकारी एवं फेडरेशन के 12 अधिकारी तथा 80 लोकल राज्य संघ के अधिकारी/तकनीकी पदाधिकारी व वॉलिंटियर अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगेl प्रतियोगिता में कुल संभावित 700 के करीब खिलाड़ी, ऑफिशियल एवं तकनीकी पदाधिकारी आएंगेl सभी राज्यों की टीमें 15 जनवरी 2023 को खेलगांव, होटवार, रांची पहुंचेंगेl
16 जनवरी 2023 को पूर्वाहन 10:00 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह होगा 19 जनवरी 2023 को दोपहर 1:00 बजे प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा।
आज की प्रेस वार्ता को झारखंड राज्य खो-खो संघ के चेयरमैन -सह- राँची के लोकप्रिय विधायक श्री सी.पी.सिंह जी ने मुख्य रूप से संबोधित किया तथा उनके साथ राज्य संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बी. सी. ठाकुर, महासचिव श्री संतोष प्रसाद, कार्यकारी सदस्य श्री तपन कुमार राउत उपस्थित थें l
प्रेस वार्ता के दौरान श्री सी. पी.सिंह जी ने भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय खो-खो महासंघ के प्रति खेलों इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हेतु झारखंड राज्य को पहला अवसर प्रदान करने के लिए आभार जताएl