पटना। सोनापुर (गुवाहाटी) में शुरू हुए तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की कबड्डी स्पर्धा में बिहार ने दोनों वर्ग में देश की राजधानी दिल्ली को पराजित कर जीत से शुरुआत की।
बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय के अनुसार बालक वर्ग में बिहार ने दिल्ली को 35-31 से हराया। इस मैच में बिहार के लिए निशांत, विशाल, उत्तम, सौरभ, प्रिंस और अंकित ने कई महत्वपूर्ण अंक बटोरे। बालिका टीम भी बालकों के राह पर चलते हुए दिल्ली को 41-38 से हराकर शानदार आगाज किया। बिहार की जीत में सुरुचि, रिया, आरती, नैंसी, लक्ष्मी ने तकनीकयुक्त खेल का प्रदर्शन किया।
बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामाकांत सिंह, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव, संयुक्त सचिव अवधेश कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।