पटना। गुवाहाटी (असाम) में आयोजित तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स बालिंग के लान बॉल स्पद्र्धा में शनिवार को बिहार के खिलाडिय़ों ने दो कांस्य पदक जीते। इस खेल में बिहार को अबतक एक स्वर्ण व तीन कांस्य पदक मिल चुके हैं। दो इवेंट अभी होना बाकी है।
बालिंग असोसियेशन आफ बिहार के कार्यकारी सचिव मोख्तार खान के अनुसार पुरुष पेयर स्पद्र्धा के सेमीफाइनल में बिहार को झारखंड ने 9-15 से हराया। जिससे बिहार के तौसिफ अहमद और हर्ष राज को कांस्य से संतोष करना पड़ा।
बालिका फोर्थ इवेंट में भी बिहार की टीम झारखंड से सेमीफाइनल में 14-22 से हार गयी। इस मुकाबले में निखत खातून, जुबैरीना, सना खातून व खुशबू कुमारी खेल रही थीं। निखत खातून-खुशबू ने बालिका पेयर में गोल्ड दिलाया था। इससे पहले खेलो इंडिया के पिछले दो संस्करण में बिहार को एक भी स्वर्ण पदक नहीं मिला था।
लान बाल में कल सुबह नौ बजे से मिक्स पेयर एवं मिक्स ट्रिपल के मुकाबले होंगे। जिसमें बिहार के पदकों की संख्या बढ़ सकती है। मिक्स पेयर में तौसिफ अहमद एवं अनामिका कुमारी उतरेंगे। ट्रिपल पेयर में जमील अहमद, निखत खातून तथा खुशबू से काफी उम्मीदें होंगी। कोच मुकेश कुमार व शांति कुमारी हैं।
पदक विजेताओं व प्रशिक्षकों को बालिंग असोसियेशन आफ बिहार के अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता, बिहार ओलम्पिक संघ के सचिव मो. मुश्ताक अहमद, बीएफए सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव आशीष कुमार सिन्हा ने बधाई दी।
33