कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में कटिहार स्पोर्टिंग क्लब ने एलायंस क्रिकेट एकेडमी को 140 रनों से पराजित किया।

कटिहार स्पोर्टिंग के कप्तान सूरज शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार स्पोर्टिंग ने सात विकेट 267 रन बनाये। खालिद आलम ने शानदार शतक 121 रन बनाये। भिरुप सेनगुप्ता ने 40, दर्शन चंद्रा ने नाबाद 52 रन बनाये। आशीष नायक ने 33 रन देकर 3, शुभम सिंह 84 रन देकर 2 विकेट लिये। जबकी अब्दुस सलाम और ऋतिक ने 1-1 विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 137 रनो पर सिमट गई। इस तरह कटिहार स्पोर्टिंग ने इस मैच को 140 रनों से जीत कर 2 अंक प्राप्त किये। विवेक शर्मा ने 46, आशीष नायक ने 33, ऋतिक सिंह ने 14 रन बनाये। खालिद आलम ने 12 रन देकर 4, दर्शन चंद्रा ने 10 रन देकर 2, विमल कुमार ने 34 रन देकर 2 और नेहाल व जबकी नेहाल और किशन ने 1-1 विकेट लिये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कटिहार स्पोर्टिंग के खालिद आलम को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया। आज के मैच में निर्णायक की भूमिका दीप शिखर और दीपक जैसवाल ने निभाई, जबकि स्कोरर थे दीपक पोद्दार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के संक्युक्त सचिव तौसीफ अखतर ने बताया के कल का मैच न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब बनाम शांति भारती के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

125
अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
previous post