पूर्णिया, 13 मार्च। अकेले भास्कर दूबे क्या कर सकते हैं। चार बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला और मेजबान पूर्णिया को बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। कटिहार के खिलाड़ियों ने संपूर्ण मेहनत की बदौलत 29 रन की जीत हासिल कर सीमांचल जोन की चैंपियन बन नॉकआउट दौर में प्रवेश किया जिसका मुकाबला 19 मार्च को कैमूर से होगा।
पूर्णिया के विद्या विहार स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी थी। पूर्णिया ने टॉस जीता और कटिहार को बैटिंग का न्योता दिया। कटिहार के बैटरों ने अच्छे खेल के प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 285 रन बनाये।
कटिहार की ओर से अभिषेक कुमार ने 37,अंकित सिंह ने 16,सूरज कुमार ने 13, अश्विनी कुमार ने 39, खालिद आलम ने 65,अभिषेक रजक ने 11, मयंक पमानी ने 30,हजरत अली ने नाबाद 27, आयुष कुमार ने 17 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 30 रन बने।
पूर्णिया की ओर से सकलैन मुश्ताक ने 3, आमिर मसूद ने 2,आकिब रजा ने 1 और भास्कर दूबे ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में पूर्णिया की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज सरमन निगरोध मात्र 8 रन बना कर पवेलियन लौटे। अभिषेक बाबू का खाता नहीं खुला। इसके बाद सलामी बैटर भास्कर दूबे का मध्यक्रम के बैटरों का साथ मिला और पूर्णिया का स्कोर एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंच पाया। भास्कर दूबे ने अपना पहला शतक जमाया। इसके अलावा अभिषेक कुमार ने 28, आकिब रजा ने 20, वाचस्पति ने 19,सक्षम सिंह ने 10, सकलैन मुश्ताक ने 26 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 15 रन बने।
कटिहार की ओर से आयुष कुमार ने 2, अश्विनी कुमार ने 3,खालिद आलम ने 3,हजरत अली ने 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के खालिद आलम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
कटिहार : 50 ओवर में 8 विकेट पर 285 रन, अभिषेक कुमार 37,अंकित सिंह 16,सूरज कुमार 13,अश्चिनी कुमार 39,खालिद आलम 65,अभिषेक रजक 11, मयंक पमानी 30,हजरत अली नाबाद 27,आयुष कुमार 17,सकलैन मुश्ताक 3/37,आमिर मसूद 2/37,आकिब रजा 1/27, भास्कर दूबे 1/61
पूर्णिया : 48.2 ओवर में 256 रन पर ऑल आउट, भास्कर दूबे 130,अभिषेक कुमार 28,आकिब रजा 20,वाचस्पति 19, सक्षम सिंह 10, सकलैन मुश्ताक 26, अतिरिक्त 15, आयुष कुमार 2/58, अश्विनी कुमार 3/44, खालिद आलम 3/45, हजरत अली 1/13