Wednesday, March 11, 2026
Home झारखंडअन्य रांची के डोरंडा कॉलेज में कराटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम

रांची के डोरंडा कॉलेज में कराटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ यह कार्यक्रम

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय डोरंडा कॉलेज में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कराटे सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें आत्मरक्षा के लिए कराटे की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक द्वारा महिलाओं को यह बताया गया कि यदि किसी भी प्रकार की आकस्मिक या विपरीत परिस्थिति में उन पर हमला किया जाता है तो वे किस प्रकार कराटे की तकनीकों का प्रयोग कर अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। साथ ही उन्हें यह भी सिखाया गया कि आत्मविश्वास और सतर्कता के साथ किस प्रकार अपनी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कॉलेज की छात्राओं के लिए नि:शुल्क सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, जिसमें छात्राओं को नियमित रूप से कराटे का प्रशिक्षण दिया जाता है। महाविद्यालय में यह प्रशिक्षण शिहान रंजीत मेहता (ब्लैक बेल्ट छठा डॉन), राष्ट्रीय कराटे कोच द्वारा प्रदान किया जा रहा है। छात्राओं को यहाँ ब्लैक बेल्ट तक का प्रशिक्षण एवं बेल्ट ग्रेडेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से डोरंडा कॉलेज द्वारा शीघ्र ही उन 15 छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने चार वर्ष से अधिक समय तक निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के बाद कराटे में ब्लैक बेल्ट प्राप्त की है।

ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाली छात्राएँ: पूजा तिर्की, सुमन एक्का, रश्मि कच्छप,तेजश्विनी मेहता, आयुषी मिश्रा, लावण्या अत्री, अपर्णा मेहता, फरहत निगार , निष्ठा पाठक, गुरनीत कौर, माधुरी कुमारी, करोल ओजस पूर्ति ,इश्मित कौर,आराध्य श्री एवं इशिका मेहता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights