Wednesday, March 11, 2026
Home झारखंडकबड्डी Kabaddi Association of Jharkhand का चुनाव संपन्न

Kabaddi Association of Jharkhand का चुनाव संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

बोकारो, 12 मई। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड आम सभा की बैठक और चुनाव रविवार को बोकारो के न्यू कल्याण मंडप में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अवकाश प्राप्त जिला न्यायधीश सुशील कुमार झा, सहायक चुनाव अधिकारी अवकाश प्राप्त जज विजय बहादुर सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी अधिवक्ता शाह मोहम्मद, झारखंड ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक शिवेंद्र नाथ दूबे (कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ) की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।

इस चुनाव में संघ की जिम्मेवारी युवा पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ियों के कंधों पर सौंपी गई है। अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल कुमार ठाकुर जबकि सचिव पद पर राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार सिंह को चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय खिलाड़ी राखी कुमारी को चुना गए।

संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा और सचिव विपिन कुमार सिंह मागर्दशक के रूप में जुड़े रहेंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल कुमार ठाकुर ने कहा कि कबड्डी असोसिएशन ऑफ़ झारखंड ने जो जिम्मेवारी हमें सौंपी उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में कबड्डी का प्रचार प्रसार काफी तेजी के साथ हो रहा है। हमारी जिम्मेवारी है इसकी विकास गति को बरकरार रखते हुए इसे और ऊंचे मुकाम पर पहुंचाएं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड की टीम पदक जीत रही है। प्रो कबड्डी टीमों में झारखंड के खिलाड़ी जगह बना रहे हैं। इंडिया कैंप में भी झारखंड के खिलाड़ी हैं।

पूर्व सचिव ने कहा कि जिला यूनिट ने युवा पीढ़ी को जिम्मेवारी सौंपी है अब ये लोग ही झारखंड में कबड्डी को आगे ले जायेंगे पर हम लोग इनकी निगरानी करेंगे। जिला में जो लोग कबड्डी के पुराने पदाधिकारी वे मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है-
अध्यक्ष : गोपाल कुमार ठाकुर (राष्ट्रीय खिलाड़ी)।
उपाध्यक्ष : मीरा मिश्र, धर्मेंद्र कुमार सिंह, जवाहर कुमार सिंह।
सचिव : मुकेश कुमार सिंह (राष्ट्रीय खिलाड़ी)।
कोषाध्यक्ष : राखी कुमारी (राष्ट्रीय खिलाड़ी)।
संयुक्त सचिव : भूपेंद्र सिंह, शंकर चौधरी ।
कार्यकारिणी सदस्य : प्रकाशित मीज, आशा कुमारी, उपेंद्र कुमार ,रवि ठाकुर ,निर्भय कुमार (सभी राष्ट्रीय खिलाड़ी)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights