Wednesday, March 18, 2026
Home झारखंडक्रिकेट जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट : पश्चिम सिंहभूम से हार कर धनबाद बाहर

जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट : पश्चिम सिंहभूम से हार कर धनबाद बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

पश्चिम सिंहभूम से हारकर धनबाद की टीम जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में शनिवार को खेले गए सुपर लीग मुकाबले में धनबाद इस मैच को 142 रनों के विशाल अंतर से हार गई। अब रविवार को रांची और पश्चिम सिंहभूम का मुकाबला होगा और इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी।

पश्चिम सिंहभूम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 299 तन बना लिए। डेविड सागर मुंडा ने 158 रनों की जोरदार पारी खेली। सुमित शर्मा ने 50 रन बनाए। धनबाद के हसन मुशरिफ ने 60 पर चार, एकलव्य सिंह ने 30 पर दो और हिमांशु ने 31 पर एक रन बनाए।

बाद में धनबाद की टीम 35.5 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई। कृत कमल सिंह ने 64, आकाश कुमार ने 24, राजा कुमार ने 28 और गौतम कुमार ने 16 रन बनाए। ऋतिक सेठ ने 25 और आशीष सिंह ने 23 रन देते हुए चार-चार विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच डेविड सागर को डीसीए के कोषाध्यक्ष ललित जगनानी ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद थे।

उधर जियलगोरा स्टेडियम में जमशेदपुर ने दुमका को आठ विकेट से हरा दिया। दुमका की टीम 23.4 ओवर में 52 रन पर आउट हो गई। दीपांशु कुमार ने 14 पर पांच और आशीष यादव ने 12 पर दो विकेट लिए। बाद में जमशेदपुर ने 13.1 ओवर में दो विकेट पर 53 रन बना मैच जीत लिया। अभिषेक 36 रन बनाकर नाबाद रहे। अर्णव ने दोनों विकेट लिए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights