Saturday, February 14, 2026
Home Slider JSCA U16 Cricket Tournament : देखें कौन सी टीम जीती और किसने जमाया शतक ?

JSCA U16 Cricket Tournament : देखें कौन सी टीम जीती और किसने जमाया शतक ?

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुरू जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैचों में बोकारो, जमशेदपुर, रांची, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा की टीमों ने जीत हासिल की।

बोकारो ने देवघर को तीन विकेट, जमशेदपुर ने गढ़वा को पांच विकेट, रांची ने पलामू को नौ विकेट, धनबाद ने सराकेला खरसांवा को 3 विकेट, पश्चिमी सिंहभूम ने गोड्डा को सात विकेट और सिमडेगा ने जामताड़ा को 166 रन से पराजित किया। सिमडेगा की ओर से सचिन सोनेकर ने शानदार 111 रनों की पारी खेली।

देवघर बनाम बोकारो

बोकारो के चास कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस देवघर ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 36.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 122 रन बनाये। देवघर की ओर से अनमोल राज ने 19, जुनैद सिद्दिकी ने 17, विशाल कुमार सिंह ने 26, विवेक ने 36 रन बनाये।

बोकारो की ओर से आर्यन कुमार ने 21 रन देकर 5,साहिल सिंह ने 21 रन देकर 1, कृष्ण एम यादव ने 9 रन देकर 2, ओजस वर्धन ने 22 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में बोकारो ने 37.3 ओवर ममें सात विकेट पर 123 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मिलन मंडल ने 10,सोनू कुमार ने 12, ओजस वर्धन ने 19, रोहित सिंह ने नाबाद 34 रन बनाये।

देवघर की ओर से जय यादव ने 24 रन देकर 2, साहिल भारद्वाज ने 10 रन देकर 2, अनमोल राज ने 14 रन देकर 2 विकेट चटकाये। बोकारो के आर्यन कुमार मैन ऑफ द मैच बने।

गढ़वा बनाम जमशेदपुर

धनबाद के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, जलगोड़ा में खेले गए इस मुकाबले में गढ़वा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 42.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन बनाये। रितिक कुमार ने 45,आशुतोष वर्मा ने 26,अंकित राज ने 21 रन बनाये। अतिरिक्त से 17 रन बने।

जमशेदपुर की ओर प्रिंस मिश्रा ने 38 रन देकर 2,चेतन कुमार ने 13 रन देकर 1, तनीष चौधरी ने 19 रन देकर 2, लक्ष्य प्रकाश ने 17 रन देकर 1, दुर्गेश कुमार ने 11 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

जवाब में जमशेदपुर ने 32.4 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विशेष दत्ता ने 52, दुर्गेश कुमार ने 29, आदित्य पी सिंह ने 15, मो साकिब शोएब ने नाबाद 10 रन बनाये।

गढ़वा की ओर से अनुज कुमार मेहता ने 29 रन देकर 1, आशुतोष वर्मा ने 14 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

पलामू बनाम रांची

लोहरदग्गा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस पलामू ने जीता और उसकी पूरी टीम 33.2 ओवर में मात्र 74 रन बना पाई।

पलामू की ओर से धीरज के पॉल ने 10,सचिन कुमार शर्मा ने 19, विनीत कुमार ने नाबाद 15 रन बनाये।

रांची की ओर से मो फैसल इकबाल ने 16 रन देकर 1, लव्णय सिंह ने 8 रन देकर 1, रिषि पराशर ने 15 रन देकर 2,अर्सलान फैसल ने 17 रन देकर 3 और सर्वेश सिंह ने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में रांची ने 8.3 ओवर में 1 विकेट पर 75 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रांची की ओर से प्रशांत कुमार पांडेय ने नाबाद 33,कृष प्रधान ने 14 और लवण्य सिंह ने नाबाद 20 रन बनाये। पलामू की ओर से रोहन कुमार ने एक मात्र विकेट चटकाये।

सरायकेला खरसांवा बनाम धनबाद

धनबाद के टाटा डिगवाडिह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस धनबाद ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सरायकेला-खरसांवा ने पहले बैटिंग करते हुए 50ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाये। सौम्यदीप ने 60,अभिनव कुमार ने नाबाद 64,आदित्य राणासूर ने 11 रन बनाये।

धनबाद की ओर से एकलव्य सिंह ने 22 रन देकर 2,प्रकाश कुमार सिंह ने 24 रन देकर 1 और राजवीर सिंह ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में धनबाद 43.3 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। धनबाद की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज प्रेम कुमार ने नाबाद 73 रन बनाये। इसके अलावा सिद्धार्थ पाल ने 23,कप्तान सुनील कुमार मोहाली ने नाबाद 18 रन बनाये।

सरायकेला खरसांवा की ओर से उत्कर्ष ने 31 रन देकर 2,सूयश मिश्रा ने 22 रन देकर 3, रुग्वेद संतोष चौधरी ने 30 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

गोड्डा बनाम पश्चिम सिंहभूम

गोड्डा के गांधी मैदान पर खेले गए इस मैच में गोड्डा ने टॉस जीता और 27.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाये। हर्षित कुमार ने 53 रन बनाये। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से गौरव ए सिंह ने 27 रन देकर 2, वरुण के सिंह ने 14 रन देकर 4, सुमित एस शर्मा ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में पश्चिमी सिंहभूम ने 13.4 ओवर ममें 3 विकेट पर 97 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। डेविड सागर मुंडा ने 12, माहिब अब्बास ने 45, अनुज अरोन ने 14 और रोहित कुमार ने नाबाद 12 रन बनाये। गोड्डा की ओर से विकास हेम्ब्रम ने 11 रन देकर 2, हर्षित कुमार झा ने 34 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

सिमडेगा बनाम जामताड़ा

लातेहार के जिला खेल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जामताड़ा ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सिमडेगा ने पहले बैटिंग करते हुए 48 ओवरों में सात विकेट पर 294 रन बनाये। सचिन सोनेकर ने 111 रनों की शानदार पारी खेली। गुरुशरण सिंह ने 37,अभय ने 37, पीयूष ने 35, नरेंद्र सिंह ने नाबाद 17 रन बनाये। अतिरिक्त से 40 रन बने।

जामताड़ा की ओर से अनुराग गुप्ता ने 49 रन देकर 1,प्रिंस कुमार मूर्मु ने 61 रन देकर 2,हेमंत पुरी ने 48 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

जवाब में जामताड़ा की टीम 30.5 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। पंकज मिश्रा ने 10,अंशु कुमार ने 26,अरमान अंसारी ने 17,हेमंत तुरी ने 18, गौरव कुमार ने 10 रन बनाये। सिमडेगा की ओर से अनुपम सिंह ने 21 रन देकर 2, प्रियांशु पांडेय ने 18 रन देकर 1,जावेद अली ने 21 रन देकर 2, राजवीर सिंह सिसोदिया ने 27 रन देकर 2, ओम गौड़ ने 10 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights