अररिया, 14 जनवरी। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 में रविवार कोबारहवाँ मैच जोगबनी क्रिकेट क्लब और इमरान इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जोगबनी क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
30-30 ओवर के इस मैच में इमरान इलेवन ने 28 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाये। इमरान इलेवन के बल्लेबाज राजा ने 72, संजू ने 40 सात्विक ने 35 रन बनाए। जोगबनी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मिथिलेश और संजू ने 5–5 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी खेलने उतरी जोगबनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 29 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना कर 6 विकेट से जीत अपने नाम की। जोगबनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज कौनन ने 110, नसीर ने 46 रन बनाये। इमरान इलेवन की ओर से आर्यन, जितेन्द्र और संजू ने 1–1 विकेट लिए। मैच के अंपायर निसार और अनामी शंकर थे स्कोरिंग फैजल ने किया।

