Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारअन्य नहीं रहे आंबेडकर खेल विहार वाले जेके दास

नहीं रहे आंबेडकर खेल विहार वाले जेके दास

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 दिसंबर। आंबेडकर खेल विहार फाउंडेशन के संस्थापक जगदीश कुमार दास यानी जेके दास हमलोगों के बीच नहीं रहे। वे पिछले 8 दिसंबर को प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारी से जंग हार गए।

बिहार खेल जगत के लिए जेके दास नाम काफी चर्चित रहा है। स्कूली खेलकूद को बढ़ाने में जेके दास का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने फाउंडेशन के बैनर तले कैरम से लेकर क्रिकेट तक की स्पर्धाओं स्कूली टूर्नामेंट का आयोजन करा कर प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

न केवल स्कूल बल्कि बड़े टूर्नामेंटों का आयोजन उन्होंने अपने फाउंडेशन के बैनर तले किया। इनमें श्यामनंदन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट से लेकर अन्य खेल शामिल हैं।

न केवल खेल बल्कि स्कूलों में उन्होंने अपने फाउंडेशन के बैनर के तले पेटिंग से लेकर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रतिभाओं को निखारने का काम किया।

न केवल प्रतिभाओं को निखारा बल्कि उन्हें सम्मान समारोह आयोजित कर हर वर्ष सम्मानित भी किया।

जेके दास के असामयिक निधन से पूरा खेल जगत शोकाकुल है। सबों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights