पटना। झारखंड की महिला टीम सीनियर नेशनल सेवंस रग्बी चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल में झारखंड का मुकाबला पड़ोसी राज्य बिहार से होगा। प्री क्वार्टरफाइनल में झारखंड ने कर्नाटक को 15-10 से हराया।
इसके अलावा पुरुष वर्ग बिहार, पंजाब, बेस्ट बंगाल, ओड़िशा, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, सर्विसेज की टीमों ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

महिला वर्ग में बिहार, चंडीगढ़, ओड़िशा, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
प्री क्वार्टरफाइनल के परिणाम
महिला वर्ग
चंडीगढ़ ने गोवा को 17-12,ओड़िशा ने उत्तरप्रदेश को 55-0, केरल ने पंजाब को 19-0,दिल्ली ने मणिपुर को 46-0, महाराष्ट्र ने उत्तरारखंड को 46-0,झारखंड ने कर्नाटक को 15-10, बिहार ने छत्तीसगढ़ से 60-0 से हराया।
पुरुष वर्ग
पंजाब ने तमिलनाडु को 29-10,बेस्ट बंगाल ने जे एंड के 52-0,ओड़िशा ने केरल को 22-5,दिल्ली ने मणिपुर को 36-0,हरियाणा ने चंडीगढ़ को 34-0,सर्विसेज ने गोवा को 21-7,बिहार ने गुजरात को 17-5, महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 31-0 से हराया।



