देवघर, 28 अप्रैल। देवघर की टीम झारखंड राज्य अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल में देवघर ने लोहरदगा को 70 रनों से हराया।
लोहरदगा में खेले गए मुकाबले में देवघर के कप्तान यश सिन्हा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट को कर 251 रन बनाए।
देवघर की तरफ से प्रतीक कुमार ने 107 गेंद में 11 चौका की मदद से 85 रन, यश सिन्हा ने 64 गेंद में एक छक्का व 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाए। कुमार शोभित ने 59 गेंद में तीन चौकों की मदद से 41 रन बनाए।

लोहरदगा की ओर से पवन ने चार, चैतन्य,आयुष और अमन ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहरदगा की टीम 38.3 ओवर में सभी विकेट होकर 181 रन ही बन सका।
लोहरदगा की तरफ से मनीष कुमार ने 69 गेंद खेल कर 7 चौकों की मदद से 50 रन, चैतन्य ने 32 गेंद खेल कर दो छक्के व चार चौकों की मदद से 40 रन बनाए।
देवघर की तरफ से अजय यादव ने तीन, बृजेश और आयुष गुप्ता ने दो-दो विकेट लिया। और यश सिन्हा ने एक विकेट चटकाये।
आज के मैच में देवघर की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए प्रतीक कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
देवघर टीम को जीत के बाद देवघर की क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय झा एवं सभी सम्मानित सदस्यों ने देवघर के टीम को शुभकामना एवं बधाई दी।