Sunday, March 1, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड राज्य ताउलु चैंपियनशिप सफलतापूर्वक सम्पन्न

झारखंड राज्य ताउलु चैंपियनशिप सफलतापूर्वक सम्पन्न

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 1 मार्च। झारखंड वुशु एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड राज्य ताउलु चैंपियनशिप–2026 का आयोजन वुशु हॉल, बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोराबादी (रांची) में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता इंटरनेशनल वुशु फेडरेशन के नियमों के अनुरूप आयोजित की गई, जिसमें राज्य की विभिन्न इकाइयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सीनियर ताइजिक्वान (ऑप्शनल) बालक वर्ग में एल. प्लेटोडीप सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर ताइजिक्वान (ऑप्शनल) बालिका वर्ग में शीतल कुमारी ने प्रथम तथा प्रिया गाड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर ताइजिक्वान (ट्रेडिशनल) बालक वर्ग में अविनाश कुमार गंझु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जूनियर ताइजिक्वान (ऑप्शनल) बालिका वर्ग में वाणी कुमारी ने प्रथम स्थान अर्जित किया, जबकि जूनियर ताइजिक्वान (ट्रेडिशनल) बालिका वर्ग में वंदना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में दीपक गोप एवं अविनाश गंझु का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर शैलेन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, सुनील सूर्यात, उदय साहू, विभूति भूषण अमर, डॉ. अंशु साहू, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, शैलेन्द्र कुमार, प्रियदर्शी अमर, मिथिलेश साहू, डॉ. कविता सिंह, मनोज साहू, सुनील यादव, रत्नेश कुमार, रंजीत कुमार, अनिका सिंह, अमासी बारला, संजय मंडल, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।

संघ के पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं राज्य में ताउलु स्पर्धाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights