Thursday, January 29, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड राज्यस्तरीय स्कूली खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

झारखंड राज्यस्तरीय स्कूली खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

24 नवंबर तक चलेगी यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 22 नवंबर। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के आयोजन में राज्य स्तरीय स्कूली खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड में किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों से अंडर–14, 17 और 19 वर्ग के कुल 1728 बालक और बालिकाएं भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ी सरकारी विद्यालयों के उत्कृष्ट छात्र हैं। उद्घाटन के अवसर पर मैदान में नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों की फुर्ती, उत्साह और खेल के प्रति समर्पण देखने योग्य रहा। कई प्रतिभागी पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं और इस भव्य खेल वातावरण से अत्यधिक प्रेरित दिखाई दिए।

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता तीन दिवसीय है, जो 22 से 24 नवंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन के मुकाबले रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहे। अंडर–14 बालिका वर्ग में लोहरदगा ने हजारीबाग को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। गिरिडीह ने जामताड़ा को, बोकारो ने धनबाद को और रामगढ़ ने पश्चिम सिंहभूम को पराजित किया।

अंडर–14 बालक वर्ग में देवघर ने लोहरदगा को, सरायकेला ने गढ़वा को, साहिबगंज ने गोड्डा को हराया, जबकि गिरिडीह को लातेहार के खिलाफ वॉकओवर मिला। दुमका ने जामताड़ा को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

अंडर–17 बालिका वर्ग में पलामू ने गोड्डा को, रामगढ़ ने रांची को, और चतरा ने साहिबगंज को हराया। अंडर–17 बालक वर्ग में पाकुड़ ने सरायकेला को, धनबाद ने देवघर को और गढ़वा ने लातेहार को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।

अंडर–19 बालिका वर्ग में रांची ने साहिबगंज को, खूंटी ने सरायकेला को और लोहरदगा ने पूर्वी सिंहभूम को पराजित किया। अंडर–19 बालक वर्ग में गुमला ने बोकारो को और देवघर ने पाकुड़ को हराया।

प्रतियोगिता का पहला दिन खिलाड़ियों की खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह के लिए यादगार रहा। आगामी मुकाबलों के लिए सभी खिलाड़ी उच्च उत्साह के साथ तैयार हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights