Tuesday, January 13, 2026
Home झारखंड झारखंड : State Level Chief Minister Invitational Football प्रतियोगिता की तैयारियों की हुई समीक्षा

झारखंड : State Level Chief Minister Invitational Football प्रतियोगिता की तैयारियों की हुई समीक्षा

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। बुधवार को राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 के आयोजन हेतु खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी में आयोजन समिति की बैठक की गई।

बैठक में मुख्य रूप से इससे पूर्व किए गए कार्य की समीक्षा की गई। प्रतियोगिता संचालन के लिए जितनी भी कमेटी बनाए गए हैं सभी कमेटियों के सदस्यों से सफलतापूर्वक अपने-अपने कार्य का सही ढंग से निर्वाह करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री फुटबॉलआमंत्रण प्रतियोगिता 2023 का सफल संचालन हेतु जूरी ऑफ अपील, स्वागत एवं निबंधन उप समिति,आवासन व्यवस्था उप समिति, भोजन व्यवस्था उप समिति, तकनीकी उप समिति, मैदान व्यवस्था उप समिति, चिकित्सा व्यवस्था उप समिति, उद्घाटन एवं समापन समारोह समिति , टीए डीए उप समिति, प्रचार प्रसार एवं मीडिया उप समिति ,परिवहन उप समिति बनाया गया।

इन सभी उप समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से बताया गया एवं उस पर कार्य करने को कहा गया।इन कमेटियों के गठन से मैच का संचालन सही ढंग से संपन्न हो सकेगा मैच का संचालन रांची के दो मैदान, मोराबादी स्थित मंदिर मैदान एवं बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी में होगा।

जबकि खिलाड़ियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी में की जाएगी।

मैच का उद्घाटन 26 तारीख को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी एवं समापन 29 दिसंबर 2022 को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा। उद्घाटन एवं समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में चारों जोन के विजेता एवं उपविजेता महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे प्रतियोगिता नॉकआउट कम लीग आधार पर खेला जाएगा इस प्रतियोगिता के विजेता टीम महिला एवं
पुरुष दोनों वर्ग में को ₹300000 एवं उपविजेता को ₹200000 जबकि तीसरे स्थान आने वाले दोनों वर्ग के टीमों को 50,000 -50000 की पुरस्कार राशि दिए जाएंगे इन सभी टीमों को खेल किट भी प्रदान किए जाएंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से देव शंकर दास अवर सचिव खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय ,मनोहर टोपनो पूर्व हॉकी ओलंपियन ,देवेंद्र कुमार सिंह खेल परामर्शी साझा, संजीत कुमार जिला खेल पदाधिकारी रांची उपायुक्त रांची के प्रतिनिधि कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक द्वारा मनोनीत सदस्य भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह, झारखंड ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि शिवेंद्र दुबे एवं रांची जिला फुटबॉल रेफरी संघ के प्रतिनिधि सरोज कुमार महतो एवं मंगल मिज के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights