Monday, November 17, 2025
Home झारखंडअन्य सब जूनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड के प्लेयरों का जलवा

सब जूनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड के प्लेयरों का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया एवं भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय सब जूनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 19 अगस्त से 21 अगस्त तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजन हुआ। इस राष्ट्रीय सब जूनियर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में भारत के अनेकों राज्य के उच्च कोटि के ग्रेपलिंग कुश्ती खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सब जूनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के बालक एवं बालिकाओं ने अपने भार वर्ग में उच्च कोटि का प्रदर्शन कर इस सब जूनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में 13 पदक जीते। झारखंड के पहलवानों ने सब जूनियर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उच्च कोटि का प्रदर्शन कर झारखंड का ग्रेपलिंग कुश्ती के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है।

झारखंड के इतिहास में पहली बार ग्रेपलिंग कुश्ती के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में दर्जनों भर मेडल कभी नहीं जीत सके। इन बच्चों ने एक इतिहास बनाया और झारखंड का नाम भारत के पटल पर अपनी चमक दिखाएं सब जूनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों इस प्रकार से हैं

प्रताप महतो स्वर्ण पदक
दीपक महतो स्वर्ण पदक
आलोक उराव सिल्वर मेडल
सहदेव महतो कांस्य पदक
सुकरा महतो कांस्य पदक
सीमा महतो कांस्य पदक
शचांद महतो सिल्वर मेडल
सूरज उराव सिल्वर मेडल
विश्वजीत महतो कांस्य पदक
प्रियंका महतो सिल्वर मेडल
नीलिमा महतो कांस्य पदक
रोहित कुमार महतो कांस्य पदक
रोहित महतो सिल्वर मेडल

झारखंड के इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में पदक जीतने पर झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन राम जी यादव ने बधाई दी है। साथ ही साथ अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, अनिल जायसवाल, उपाध्याक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, आदित्य कुमार, महासचिव नवीन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिलीप गुप्ता, परमेश्वर महतो एवं झारखंड के अन्य जिले के अध्यक्ष एवं सचिव ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights