रांची। झारखंड ग्रेपलिंग एशोसिएशन के द्वारा झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका ग्रेपलिंग कुश्ती पहलवान का चयन 27 अगस्त को सुबह 8 बजे से सेक्रेट मिशन हाई स्कूल, नगरी रांची में किया जायेगा। इस खुली चयन प्रतियोगिता में पहलवानों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अति आवश्यक है। इस चयन प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 8 से 11 सितंबर राजस्थान में सब जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस चयन प्रतियोगिता में झारखंड के सरकारी एवं अर्ध सरकारी विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इन व्यक्तियों शंभूनाथ (9693243955), ओवैस अराफात (9546845468) और दिलीप कुमार गुप्ता (9798050003) से संपर्क कर सकते हैं। इसकी जानकारी झारखंड ग्रेपलिंग एशोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार सिंह ने दी।
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।