Wednesday, August 20, 2025
Home झारखंडएथलेटिक्स पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में 485.5 अंको के साथ झारखंड बना ओवर ऑल विजेता

पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में 485.5 अंको के साथ झारखंड बना ओवर ऑल विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

बालक 14 वर्ष में झारखंड उपविजेता
बालिका 16 वर्ष में झारखंड 63 अंक के साथ उपविजेता
बालक 16 वर्ष में झारखंड 76 अंक के साथ उपविजेता
बालक 18 वर्ष में झारखंड 72 अंक के साथ उपविजेता
बालिका 18 वर्ष में झारखंड 92 अंक के साथ विजेता
बालिका 20 वर्ष में झारखंड 88 अंक के साथ विजेता

झारखंड के खिलाडिय़ों ने कुल 17 स्वर्ण, 24 रजत 20 कांस्य पदक समेत कुल 61 पदक जीत अपना दबदबा कायम रखाl
अंतिम दिन झारखंड के खिलाडिय़ों ने कुल 05 स्वर्ण ,07 रजत,03 कांस्य समेत कुल 15 पदक जीते।

विजेता ट्रॉफी को बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुभानी, बिहार खेल प्राधिकरण के डी जी रवींद्र शंकरन समेत खेल संघ के अधिकारियो ने पुरस्कृत किया।

भारतीय एथलेटिक्स संघ एवम बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 सितंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में संपन्न 33वी पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड, ओडिसा,प.बंगाल, असम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह एवम मेजबान बिहार की टीम भाग ले रही थी।

खिलाड़ियो के साथ साथ टीम प्रशिक्षक योगेश प्रसाद यादव, आशू भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी, सिद्धू किस्कू, श्यामल बाउरी, टीम प्रबंधक बंधन टोप्पो, श्याम कुजूर, प्रेम कुमार, रेशमा पांडे को झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी डी सिंह,आशीष झा,डॉ प्रभात शंकर, एस के पांडे, आलोक मिश्रा,सुखेर भगत, साई प्रभारी विनोद कुमार सिंह,वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा,भरत यादव, अशोक कुमार महतो, अरविंद कुमार,किरण रानी, अनवर हुसैन, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू,अजय नायक,रणवीर सिंह, शशांक भूषण सिंह,, समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

तीसरे दिन के विजेता एथलीट

स्वर्ण पदक
बालिका 18 वर्ष
ऊंची कूद
अमनदीप कौर (पूर्वी सिंह भूम)

बालक 14 वर्ष
ऊंची कूद
हिमांशु कुमार सिंह
(पूर्वी सिंह भूम)

बालक 18 वर्ष
400 मी. हर्डल्स
किशन पाहन (रांची)

बालक 20 वर्ष
ट्रिपल जंप
विशाल कुमार (रामगढ़)

बालक 16 वर्ष
मिडले रीले
अरविंद बास्की(दुमका)
दीपक टोप्पो (बोकारो)
केशव कुमार (धनबाद)
मोनिश राजा (हजारीबाग)

रजत
बालिका 18 वर्ष
ट्रिपल जंप
प्रीति लकड़ा (हजारीबाग)

बालक 18 वर्ष
हैमर
सुजल कुमार (धनबाद)

बालक 20 वर्ष
हैमर
अमन पासवान (धनबाद)

बालक 20 वर्ष
ट्रिपल जंप
बिराज तिग्गा (रांची)

बालिका 16 वर्ष
ऊंचीकूद
स्नेहा कुमारी (बोकारो)

बालिका 16 वर्ष
मिडले रिले
पुतुल बास्की (दुमका)
सुजाना लकड़ा (रांची)
मंजूषा तिग्गा (बोकारो)
सोनम कुमारी (चतरा)

बालिका 20 वर्ष
4 गुणा 400मीटर
रीले
फूल कुमारी मड़ैया (पाकुड़)
खुशबू बड़ाइक (बोकारो)
रिंकू सिंह (पूर्वी सिंह भूम)
प्रमिला तिग्गा (लोहरदग्गा)

कांस्य
बालिका 20 वर्ष
जेवलिन थ्रो
बिनीता कुमारी (पलामू )

बालिका 18 वर्ष
200मीटर
आकांक्षा कुमारी (पलामू )

बालक 18 वर्ष
हैमर – कांस्य
आयुष कुमार
(धनबाद)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights