Tuesday, December 2, 2025
Home झारखंडक्रिकेट सीनियर वीमेंस टी20 में झारखंड ने चंडीगढ़ को हराया

सीनियर वीमेंस टी20 में झारखंड ने चंडीगढ़ को हराया

प्रियंका लूथरा ने अर्धशतकीय पारी खेली

by Khel Dhaba
0 comment

रायपुर, 13 अक्टूबर। सीनियर वीमेंस टी-20 ट्रॉफी एलीट के रोमांचक मुकाबले में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 13 रन से हराया। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। झारखंड ने चार मैचों में दो में जीत हासिल की है। दो मैचों बारिश के कारण रद्द हो गया है जिसमें अंक बंटा।

टॉस जीतकर चंडीगढ़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन झारखंड की बल्लेबाजों ने बेहतरीन संयम और आक्रामकता का मिश्रण दिखाया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। झारखंड की ओर से प्रियंका लूथरा ने शानदार अर्धशतक जमाया, उन्होंने 42 गेंदों में 58 रन की तेज़ पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल थे। कप्तान अश्विनी ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14 गेंदों में 35 रन ठोके, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। दुर्गा मुर्मू ने भी 27 रन का योगदान दिया।

चंडीगढ़ की ओर से गेंदबाज कुमारी शिबी सबसे सफल रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। ज्योतिकुमारी को 2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की शुरुआत निराशाजनक रही। शुरुआती झटकों के बाद तानिया सपना भाटिया ने शानदार पारी खेलते हुए 48 गेंदों पर 60 रन बनाए और टीम को संभालने की कोशिश की। गुलनाज़ (25 रन, 18 गेंद, 2 छक्के) और कप्तान नंदनी शर्मा (15 रन, 6 गेंद) ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए, लेकिन झारखंड की सधी गेंदबाजी के आगे टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन ही बना सकी।

झारखंड की गेंदबाजों ने सामूहिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आरती, देवयानी, शिखा और शांति कुमारी ने दो-दो विकेट हासिल किए और विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा।

संक्षिप्त स्कोर:

झारखंड: 152/8 (20 ओवर) प्रियंका लूथरा 58, अश्विनी 35; कुमारी शिबी 3/22, ज्योतिकुमारी 2/24
चंडीगढ़: 139/8 (20 ओवर) तानिया सपना भाटिया 60, गुलनाज़ 25; आरती 2/18, देवयानी 2/22, शांति कुमारी 2/24

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights