झंझारपुर। झंझारपुर टाइगर्स के तत्वावधान में ललित कर्पूरी स्टेडियम झंझारपुर के मैदान में चल रहे अंडर 16 चैलेंजर्स ट्रॉफी में आज ग्रुप बी का मुकाबला यासिन क्रिकेट अकादमी विस्फी एवं नन्हे क्रिकेट अकादमी मधुबनी के बीच खेला गया।
30 ओवरो के मैच मे टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यासिन क्रिकेट अकादमी ने 23 ओवरो मे सभी विकेट खोकर 138रन बनाए। लकी यादव ने 65रन, संस्कार ने 12रन बनाए।
नन्हे क्रिकेट अकादमी के रविकुमार ने 30 रन देकर 4 विकेट, वैभव सूर्यवंशी व प्रियान्शु ने 2-2 विकेट लिए।
जबाव मे खेलने उतरी नन्हे क्रिकेट अकादमी ने 12.2 ओवर में ही 5विकेट खोकर 139रन बनाकर पूरे अंक हासिल किए। वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 69रन, विकास रंजन ने 21रन व रविकुमार ने 15रन बनाए।
यासिन क्रिकेट अकादमी के कोनेन सिद्दीकी ने 2विकेट, एवं लकी यादव,विवेक व सोनू मंडल ने एक-एक विकेट लिए।
आज का मैन ऑफ द मैच वैभव सूर्यवंशी को एनसीसी के चीफ इंजीनियर श्री के प्रसाद ने पुरस्कृत किया।
आज के निर्णायक सुरेन्द्र सिंह व बेचन चौपाल, स्कोरर राहुल कुमार व कमेन्ट्रेर साहिल मंडल और मोहन भंडारी थे।





