झंझारपुर टाइगर्स के तत्वावधान में स्थानीय ललित कर्पूरी स्टेडियम झंझारपुर में चल रहे अंडर 16 चैलेंजर ट्रॉफी के अंतिम लीग मैच में रविवार को झंझारपुर टाइगर और नन्हे क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ जिसमें नन्हे क्रिकेट एकेडमी 49 रनों से विजयी रही। आरुणि क्रिकेट एकेडमी, फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, नन्हें क्रिकेट एकेडमी और झंझारपुर टाइगर्स ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। आगामी 12 और 13 अप्रैल को सेमीफाइनल मैच होगा।
आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्य कुमार को बीसीए पैनल के अंपायर रविंद्र सिंह के द्वारा प्रदान किया गया।
नन्हे क्रिकेट अकादमी ने पहले खेलते हुए 29.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 186 रन बनाये। अनिकेत ने 42 रन, आयुष राज ने 41 रन एवं आदित्य ने 21 रन बनाए।
झंझारपुर टाइगर्स की तरफ से प्रेम कुमार ने 4 विकेट, अक्षय ने दो विकेट, समीर, हिफ्जुल्लाह, रमन और आदित्य राज ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी झंझारपुर टाइगर की टीम 137 रन पर ऑल आउट हो गई। मोहम्मद हिफ्जुल्लाह ने 32 रन, आतिश और अक्षय ने 12-12 रन, राहुल कुमार ने 19 रन बनाए।
नन्हें क्रिकेट अकादमी की तरफ से आदित्य कुमार और रवि कुमार ने तीन-तीन विकेट लिये। आयुष राज माधव और हामिद ने एक-एक विकेट चटकाये। आज के अंपायर सर्वश्री रविंद्र सिंह एवं प्रफुल्ल कुमार थे। स्कोरर राहुल कुमार थे।
लीग के अंत में प्वाइंट टेबल इस प्रकार है।
ग्रुप ए
आरूणि क्रिकेट अकादमी 4 Point
फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब 2 Point
जयनगर क्रिकेट क्लब 0 Point
ग्रुप बी
नन्हे क्रिकेट एकेडमी 4 Point
झंझारपुर टाइगर्स 2 Point
यासीन क्रिकेट अकादमी 0 Point





