Wednesday, March 18, 2026
Home Slider जहानाबाद : प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में संतोष कुमार की डबल सेंचुरी

जहानाबाद : प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में संतोष कुमार की डबल सेंचुरी

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला के मकदुमपुर के गांधी मैदान में खेले गए प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में संतोष कुमार ने दोहरा शतक जमाया। टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए किरण क्रिकेट एकेडमी ने संतोष कुमार (नाबाद 218 रन, 87 गेंद) की धुआंधार बैटिंग की बदौलत 40 ओवर में 371 रन बनाये। पंकज कुमार ने 19 और रणधीर कुमार ने 28 रन बनाये। राजकमल ने 5, पंकज ने 2 और अंकुर ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में मकदुमपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 196 रनों पर ऑल आउट हो गई। रौशन ने 52, प्रभात ने 42, अमित ने 18 रन बनाये। मनजीत राजा ने 2 और अमन ने दो विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights