Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Araria District Cricket League में जैनित पब्लिक स्कूल 16 रन से जीता

Araria District Cricket League में जैनित पब्लिक स्कूल 16 रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 9 जनवरी। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 के अंतर्गत मंगलवार को सातवां मैच जैनित पब्लिक स्कूल और फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जैनित पब्लिक स्कूल विजयी हुआ।
टॉस जैनित पब्लिक स्कूल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 30-30 के इस मैच में जैनित पब्लिक स्कूल 30 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाने में कामयाब रही। जैनित पब्लिक स्कूल के बल्लेबाज दीपक देव ने 70 और शशांक ने 45 रन बनाए। फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज गौरव देव ने 4 नवनीत और अभिषेक ने 2–2 विकेट चटकाए।

जवाब में फारबिसगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी और 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। फारबिसगंज क्रिकेट क्लब बल्लेबाज आदित्य ने 69 रन और दिव्यांशु ने 39 रन बनाए। जैनित पब्लिक स्कूल के गेंदबाज नंद किशोर 3 और जयंत और संदीप ने 2 विकेट लिए। मैच के अंपायर पंकज और कारण थे स्कोरिंग विनीत ने किया। इस अवसर पर अररिया जिला संघ के उप सचिव अनामी शंकर अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, तनवीर आलम, मनीष मन्नू , विक्की, सुमित, श्रवण , ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights