बांका। बांका के मेला ग्राउंड रानीटिकर में जय माता दी टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह गांव बिहार के सीनियर स्टेट प्लेयर विकास यादव का गांव है। कुल 16 टीमों को इसमें इंट्री दी जायेगी। इंट्री फी 2100 रुपए है। फाइनल के विजेता टीम को 25000 और उपविजेता टीम को 12000 रुपए दिया जायेगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 1100 रुपए नकद राशि दी जायेगी। प्रत्येक मैन ऑफ द मैच को स्पोर्ट्स टी शर्ट दिया जाएगा।
इन सबों के अलावा विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी, प्लेयरों को ट्रॉफी दी जायेगी।
इस टूर्नामेंट के अध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव संजीव यादव, विकास यादव, राजीव, निशिकांत, राहुल यादव, अभय कुमार सिंह हैं। टूर्नामेंट की इंट्री के लिए आप BS sports तिलकामांझी (भागलपुर) संपर्क कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए 9534813536 और 7261058044 पर भी संपर्क कर सकते हैं।


