Tuesday, May 26, 2026
Home Slider जन्मदिन पर वनडे में डेब्यू करने वाले ईशान किशन दूसरे भारतीय क्रिकेटर

जन्मदिन पर वनडे में डेब्यू करने वाले ईशान किशन दूसरे भारतीय क्रिकेटर

by Khel Dhaba
0 comment

ईशान किशन जन्मदिन के दिन अपने वनडे इंटरनैशनल करियर की शुरुआत करने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए। उनसे पहले गुरशरण सिंह ने 1990 में ऐसा किया था। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। ये दोनों खिलाड़ी हालांकि टी-20 इंटरनैशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

ईशान का आज जन्मदिन भी है। 23 वर्षीय यह खिलाड़ी भारत के दूसरे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 16वें खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने जन्मदिन पर डेब्यू किया है। भारत की ओर से ईशान किशन से पहले गुरशरण सिंह एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने जन्मदिन के रोज डेब्यू किया था। उन्होंने 1990 में हेमिल्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने कैरियर की शुरुआत की थी। 8 मार्च 1990 को खेला यह मैच गुरशरण सिंह का एकमात्र वनडे मैच था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights