Saturday, February 28, 2026
Home IPL IPL Auction 2025 : ग्रीन, वेंकटेश अय्यर और लिविंगस्टोन पर रहेंगी सभी की नजरें

IPL Auction 2025 : ग्रीन, वेंकटेश अय्यर और लिविंगस्टोन पर रहेंगी सभी की नजरें

77 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

by Khel Dhaba
0 comment

अबू धाबी, 15 दिसंबर (भाषा)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की छोटी नीलामी मंगलवार को अबू धाबी में आयोजित की जाएगी, जहां ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन, भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर और इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन पर सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है। विश्व स्तरीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी के चलते फ्रेंचाइजियां इन खिलाड़ियों पर खुलकर पैसा खर्च कर सकती हैं।

आईपीएल नीलामी में 77 खिलाड़ियों पर बोली

इस मिनी ऑक्शन में कुल 10 टीमें 77 खिलाड़ियों को खरीदने उतरेंगी। सभी टीमों के पास मिलाकर 237.55 करोड़ रुपये का कुल बजट उपलब्ध है। हालांकि, मुंबई इंडियन्स की भूमिका सीमित रहने वाली है क्योंकि उसके पास केवल 2.75 करोड़ रुपये ही शेष हैं।

ग्रीन बन सकते हैं सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

कैमरन ग्रीन ने आईपीएल में अब तक 29 मैचों में 704 रन बनाने के साथ 16 विकेट भी लिए हैं। सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया के लिए नियमित खिलाड़ी होने के कारण ग्रीन की मांग काफी ज्यादा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बोली के मामले में मिचेल स्टार्क के 24.75 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकते हैं, हालांकि आईपीएल नियमों के अनुसार उनका वेतन अधिकतम 18 करोड़ रुपये ही रहेगा।

वेंकटेश अय्यर पर रहेगी खास नजर

भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को लेकर नीलामी में दिलचस्प स्थिति बन सकती है। पिछला सत्र अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहने के बावजूद उनकी बोली 10 करोड़ रुपये से ऊपर जा सकती है। राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का विकल्प नहीं होने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स को उन्हें वापस पाने के लिए बड़ी रकम खर्च करनी पड़ सकती है।

केकेआर और चेन्नई के पास बड़ा बजट

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं और टीम को 13 खिलाड़ी खरीदने हैं। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये का बजट है। दोनों टीमों के बीच नीलामी में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

लिविंगस्टोन और डिकॉक भी महंगे सौदे

इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भी 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली हासिल कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ी मैच विनर माने जाते हैं।

अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजरें

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में प्रशांत वीर, मुकुल चौधरी और अशोक शर्मा पर अच्छी बोली लगने की उम्मीद है। वहीं पृथ्वी साव और सरफराज खान भी कम आधार मूल्य पर खरीदार तलाशते नजर आएंगे।

पथिराना और डफी पर भी हो सकती है बोली

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और न्यूजीलैंड के जैकब डफी भी फ्रेंचाइजियों की लिस्ट में शामिल हैं। खासतौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए पथिराना पर दांव लगा सकती है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights