Saturday, February 28, 2026
Home Slider IPL 2022 : जॉस बटलर ने कर दी एक गलती और लगातार छह छक्का जड़ने से गए चूक

IPL 2022 : जॉस बटलर ने कर दी एक गलती और लगातार छह छक्का जड़ने से गए चूक

by Khel Dhaba
0 comment

आईपीएल 2022 में जॉस बटलर का बल्ला खूब बोल रहा है। वे हर मैच में दनादन रन बरसा रहे हैं। शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 67 रन की पारी खेली। उन्होंने इस मैच में लगातार चार छक्के जड़े पर वे लगातार छह छक्के जड़ने से चूक गए।

राजस्थान रॉयल्स की पारी का 16वां ओवर चल रहा था। गेंद ऋतिक शौकीन के पास थी। जॉस बटलर ने पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का लगा दिया। अगली गेंद पर जॉस बटलर ने फिर छक्का जड़ा। जॉस बटलर यहीं नहीं रुके, उन्होंने तीसरी गेंद पर फिर छक्का लगा दिया। बस फिर क्या था, जॉस बटलर ने छक्कों की हैट्रिक पूरी कर दी।

इसके बाद सभी नजर इस पर थी क्या चौथी गेंद पर भी जॉस बटलर छक्का मारेंगे। जॉस बटलर ने चौथी गेंद पर भी छक्का मार दिया। इसके बाद लगने लगा क्या जॉस बटलर दो और छक्के लगाकर ओवर में छह छक्के लगा देंगे। इससे पहले कि पांचवीं गेंद आती, जॉस बटलर ने गलती कर दी।

जिस बल्ले से उन्होंने चार लगातार चौके लगाए थे, उसे बदल दिया। शायद इसके बाद जॉस बटलर को बल्ले से कोई दिक्कत हो रही थी। पांचवीं गेंद आफ स्टंप के बार थी, जॉस बटलर उस तक पहुंच ही नहीं पाए। इसके बाद ओवर की आखिरी और छठी गेंद पर ऋतिक शौकीन ने उन्हें आउट भी कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights