Monday, March 16, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड में इंटरनेशनल ओलंपिक डे समारोह कल से

झारखंड में इंटरनेशनल ओलंपिक डे समारोह कल से

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। राजधानी राँची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में ओलंपिक डे पर समारोह प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शांति के संदेश के साथ दौड़ सहित लोगों को स्वस्थ रहने के संदेश के साथ साईकल रैली भी होगी।

रांची में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा यह कार्यक्रम मोराबादी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न खेल संघ, जिला ओलंपिक संघ और झारखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। यहां पर शांति के संदेश के साथ दौड़ एवं साईकिल रैली का आयोजन होगा।

23 जून से प्रारंभ हो रहे ओलंपिक दिवस समारोह के तहत दिनाँक 26 जून को प्रातः 10 बजे मोराबादी स्थित झारखंड ओलंपिक कार्यालय परिसर में राज्य के लिए सत्र 2021 -22 से लेकर अभी तक के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सन्मानित किये जायेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि इस सम्बन्ध में तैयारी जारी है और पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची संघो से प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि इसी दिन ऑन एयर क्विज प्रतियोगिता और ड्राइंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी सन्मानित किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights