पटना। राजधानी पटना से सटे दानापुर स्थित ओपन माइंडस ए बिरला स्कूल में गुरुवार को इंटर हाउस खो-खो चैंपिनयशिप की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने किया। इस मौके पर प्राचार्या सोविका यादव, उप प्राचार्य पलजिंदर पाल सिंह और कर्णधीर शर्मा उपस्थित थे।
स्कूल के प्राचार्या सोविका यादव ने कहा कि लॉकडाउन के कारण बच्चों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। अब चूंकि उससे राहत मिली तो स्कूलों में पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों के आयोजनों को बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में इसका आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि नीरज कुमार पप्पू ने कहा कि बिहार में खो-खो का विकास तेजी से हो रहा है। यहां के बच्चे अभी टीम इंडिया में भी जगह बनाने की दस्तक दे रहे हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन को आश्वस्त किया कि खो-खो के विकास के लिए जो भी जरुरत होगी संघ हमेशा तैयार रहेगा।
स्कूल के स्पोट्र्स हेड कर्णधीर शर्मा ने बताया कि कुल छह कैटेगरी के चार हाउस में स्कूल के बच्चों को बांट कर यह आयोजन किया जा रहा है।









