Monday, February 23, 2026
Home बिहारअन्य अंतर प्रमंडल दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 14 फरवरी से

अंतर प्रमंडल दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 14 फरवरी से

पटना जिला प्रतियोगिता 29 जनवरी को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 दिसंबर। खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में किया जाएगा। वहीं पटना जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी 2026 को होगा।

इस संबंध में निर्णय जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एस. (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आयोजित आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में बिहार के सभी प्रमंडलों से चयनित टीमें भाग लेंगी। वहीं पटना जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में केवल पटना जिले के निवासी खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे, जिनकी आयु 31 दिसंबर 2025 तक अधिकतम 30 वर्ष होगी। इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, दृष्टि बाधित क्रिकेट एवं फुटबॉल की स्पर्धाएँ शामिल होंगी। आयोजन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता के संचालन हेतु संबंधित खेलों के तकनीकी अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा आयोजन में सहयोग के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को भी तैनात किया जाएगा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चयनित खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित खेल छात्रावास में की जाएगी। प्रतियोगिता स्थल पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के अंतर्गत डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन कार्यालय को निर्देशित किया गया है। वहीं खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए शुद्ध पेयजल, चलंत शौचालय एवं साफ-सफाई की जिम्मेदारी पटना नगर निगम एवं पीएचईडी को सौंपी गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights