Saturday, February 28, 2026
Home Slider INDvENG : दो दिनों में समाप्त अहमदाबाद टेस्ट मैच में बने कई Records

INDvENG : दो दिनों में समाप्त अहमदाबाद टेस्ट मैच में बने कई Records

by Khel Dhaba
0 comment

भारत ने अपने स्पिनरों अक्षर पटेल और अश्विन के घातक प्रदर्शन से इंग्लैंड को तीसरे डे नाइट टेस्ट मुकाबले में मात्र दो दिन के अंदर धूल चटा कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया।

भारत ने यह मुकाबला गुरुवार को दूसरे दिन 10 विकेट से जीत कर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर दिया। इस टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड बने। आइए डालते हैं रिकॉर्ड्स पर एक नजर :

1. टेस्ट में कप्तानों द्वारा सबसे कम रन देते हुए 5 विकेट हॉल
6/7: आर्थर गिलिगन वी एसए, बर्मिंघम, 1924
5/8: जो रूट बनाम भारत, अहमदाबाद, 2021
6/18: कर्टनी वाल्श बनाम , वेलिंगटन, 1995

This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

2. एक ही टेस्ट सीरीज़ में कप्तानों का दोहरा शतक और 5 विकेट हॉल :
डेनिस एटकिंसन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1955
वसीम अकरम बनाम जिम्बाब्वे, 1996
जो रूट बनाम भारत, 2021 *

3. टेस्ट पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले स्पिनर:
1888 में बॉबी पील को एलेक बैनरमैन
1907 में अल्बर्ट वोग्लर को टॉम हेवर्ड
2021 में रविचंद्रन अश्विन को रोरी बर्न्स
2021 में अक्षर पटेल को जैक क्रॉली

4. अक्षर पटेल ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला 10 विकेट हॉल (पूरे मैच में ) हासिल कर लिया है.

5. भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
619 :अनिल कुंबले
434 : कपिल देव
417 : हरभजन सिंह
400 : रविचंद्रन अश्विन

6. भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट
953: अनिल कुंबले
707: हरभजन सिंह
687: कपिल देव
600: अश्विन

7. ईशांत शर्मा ने अपने 100वें टेस्ट में पहला अंतरराष्ट्रीय छक्का लगाया.
8. ईशांत शर्मा का क्रिकेट का भी यह पहला छक्का था। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में खेली अपनी 2677वीं गेंद पर छक्का लगाया।

09. सबसे कम टेस्ट पारी में 400 विकेट :
72 एम मुरलीधरन
77 आर अश्विन
80 आर हैडली / डी स्टेन
84 आर हेराथ
85 ए कुंबले

10. अक्षर पटेल ने दूसरी पारी में भी फाइव विकेट हॉल हासिल किया। वह भारत के लिए 4 पारियों में अब तक 3 फाइव विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं।

11. घर में महेंद्र सिंह धोनी ने 21 टेस्ट मैच जीते हुए हैं, लेकिन आज विराट कोहली ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए घर पर 22 टेस्ट मैच जीत लिए हैं।

12. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अपनी 28वीं जीत हासिल की है।

13. भारत की ओर से 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले ईशांत शर्मा 11वें खिलाड़ी बने।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights