पटना। आगामी 5 से 7 मार्च 2020 तक सुंसरी (नेपाल) में आयोजित होने वाली द्वितीय मनमोहन अंतराष्ट्रीय गोल्ड कप टग ऑफ वार चैम्पियनशिप में भारत की ओर से चार टीमें भाग लेगी। टग ऑफ वार फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश पर भारतीय टीम का चयन किया गया। ये चारों टीमें बिहार के खिलाड़ियों से निर्मित की गई है। इस बात की जानकारी टग ऑफ वार एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव मनीष कुमार ने दी।
टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, नेपाल एवं थाईलेंड के देशों की टीमें भाग लेंगी। गत वर्ष भारत की टीम उपविजेता रही। चयनित टीम को शुभकामना जदयू की महिला जिलाध्यक्ष माधवी सिंह तथा अनुपम सिंह ने दी। बिहार संघ के उपाध्यक्ष सुचित कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी। इसमें बिहार, पटना, वैशाली, दरभंगा के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
भारत प्रथम-गुरप्रीत, नितिन, सुकेश, अमन, रवि शर्मा, धीरज, निखिल रावत , रौनक सिंह।
भारत द्वितीय-प्रशांत, आकाश, शुभम, अभिनव, शिवम्, निखिल कुमार, अनिकेत, विकाश।
भारत तृतीय-सूरज, प्रदीप, सन्नी, संजीव, ऋतु राज, शशि, बबलू , अभिषेक।
भारत चतुर्थ-नीतीश सिंह, मनीष कुमार, आदित्य, संदीप, बाबू सिंह, रवि , जफर इमाम, विक्की, कोच-बृजेश्वर प्रसाद, मैनेजर-अनिल कुमार।
20