पटना, 23 अप्रैल। आगामी 27 से 30 मार्च तक गया के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली 34वीं सबजूनियर बालक व बालिका नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के दौरान भारतीय यूथ कबड्डी टीम का सेलेक्शन किया जायेगा।
यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत और सचिव विपुल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी।
इन दोनों ने बताया कि एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने टीम चयन के लिए दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग चयनकर्ताओं की प्रतिनियुक्ति कर दी है।
इन दोनों बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित प्लेयर आगामी 22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन में आयोजित होने वाले यूथ एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बालक वर्ग की चयन समिति ममें श्रीनिवास रेड्डी (पूर्व भारतीय टीम कोच सह प्रो कबड्डी कोच), मंजीत चिल्लर (पूर्व भारतीय प्लेयर व अर्जुन अवार्डी), रोहित कुमार (पूर्व भारतीय प्लेयर व पूर्व कप्तान बेंगलुरु वुल्स ) होंगे।
बालिका वर्ग की चयन समिति में ममता पुजारी (पूर्व भारतीय प्लेयर सह अर्जुन अवार्डी), जयश्री स्वैन (पूर्व भारतीय प्लेयर), पूजा शर्मा (पूर्व भारतीय प्लेयर) होंगी।
बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत और सचिव विपुल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि गया में होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।